Bihar Govt School Student Read NCERT Book: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को NCERT के स्लेबस पर अधारित किताबें पढ़ाई जाएंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। नई योजना के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तक के छात्रों को अगले एजुकेशनल ईयर 2025-26 से NCERT के स्लेबस के अनुसार ही किताबें पढ़ाई जाएगी। इन किताबों में बिहार के भौगोलिक, ऐतिहासिक और सामाजिक परिवेश विषयों के भी कुछ पाठ अलग से जोड़े गए हैं। वहीं कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक किताबें पहले की तरह ही SCERT द्वारा ही तैयार की जाएगी।
किताबों की छपाई काम शुरू
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के निर्देश पर इन किताबों की छपाई काम शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अगले सेशन की नई किताबें 15 मार्च 2025 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि स्कूलों में अप्रैल से नए शुरुआत में ही छात्रों के हाथों में नई किताबें मौजूद हो। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। इस बार किताब छपाई की जिम्मेदारी केवल के ही मुद्रकों को दी गई है। इन किताबों की छपाई की मॉनिटरिंग बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिकेशन निगम लिमिटेड की तरफ लगातार की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पूर्व IPS-कुलपति, राम मंदिर ट्रस्टी, किशोर कुणाल कौन? जिनका हार्ट अटैक से हुआ निधन
किताब छापने वाली मुद्रकों को निर्देश
विभाग के एक पदाधिकारी बताया कि नए किताबों के मॉड्यूल-स्लेबस को अनुमोदन मिलने के बाद ही छपाई का काम शुरु किया गया है। पहले फेज में 1.10 करोड़ छात्रों के लिए किताबों की छपाई होगी। वहीं कुल किताबों की संख्या 11 करोड़ होगी। किताब छापने वाली मुद्रकों को निर्देश दिया गया है कि नई किताबों की छपाई का काम भारत सरकार की एंजेंसियों से कागज के तय मानक की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही शुरू करना है।
संबंधित खबरें
बिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
20 mins agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
38 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines