क्या है बिहार में टीचर्स ट्रांसफर की नई गाइडलाइन? जानें किस आधार पर कर सकेंगे अप्लाई

Bihar Teacher Transfer Guideline: बिहार के सरकारी टीचर्स को ट्रांसफर के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अब टीचर्स को वर्तमान पोस्टिंग और चॉइस पोस्टिंग के बीच की दूरी बतानी होगी।

Bihar Teacher Transfer New Guideline

Bihar Teacher Transfer New Guideline

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer New Guideline: अगर आप भी बिहार में सरकारी टीचर हैं, तो यह खास खबर आपके लिए है। अगर आप भी अपना ट्रांसफर चाहते हैं, तो बिहार सरकार की ओर से कुछ गाइडलाइन बनाई गई है। इसके साथ ही बिहार के टीचर कब से इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे, इसकी डेट का भी ऐलान कर दिया है।

बिहार में सरकारी टीचरों के ट्रांसफर को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की गई है। उसके मुताबिक, इसके लिए वो ही टीचर योग्‍य माने जाएंगे, जिन्‍होंने बीपीएससी और कॉम्पिटेंसी टेस्ट पास की है। इन परीक्षाओं को पास करने वाले टीचर ही ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव एस सिद्धार्थ की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अब बिहार में 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ट्रांसफर के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

कौन कर पाएंगे अप्लाई

बिहार में टीचरों के ट्रांसफर लिए जो नया आदेश आया है, उसमें कहा गया है कि ट्रांसफर के लिए वे ही शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जो सिर्फ खास समस्‍या से पीड़ित हों, यानी मतलब साफ है कि अगर कोई बिना विशेष समस्‍या के अपना ट्रांसफर चाहे तो वह मुश्‍किल होगा।

कैसे करें अप्‍लाई और कैसे चुनें ऑप्शन

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को अपनी टीचर आईडी से ई शिक्षा कोष पर अप्लाई करना होगा। यहां पर उन्‍हें दिए गए 10 ऑप्शनों में से किसी एक का चुनाव करना होगा। ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को कुल 10 ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें से उन्‍हें 3 का चुनाव करना कंपलसरी होगा। ऑप्शन चुनते समय डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक का चुनाव करते हुए ब्लॉक और बॉडीज का चुनाव करना होगा। प्राइमरी से लेकर प्लस 2 तक के टीचर्स इसके लिए अप्‍लाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ