Nitish Government Is Giving A New Look To Bihar Tourism: राजधानी पटना में पर्यटकों और औद्योगिक क्षेत्र की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने पर्यटन विभाग की ओर से इन होटलों के निर्माण के लिए लोक-निजी भागीदारी (PPP) मोड पर डेवलपर्स के चुनाव के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। इन परियोजनाओं को गत वर्ष 10 सितंबर 2024 को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।
होटल पाटलिपुत्र अशोक, बीरचंद पटेल पथ, पटना स्थित 1.50 एकड़ भूमि, सुल्तान पैलेस परिसर, बीरचंद पटेल पथ, पटना की 4.89 एकड़ भूमि और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर, पटना की लगभग 3.24 एकड़ भूमि पर पांच सितारा श्रेणी के होटल का विकास, संचालन और रखरखाव होगा।
राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और बेहतर औद्योगिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए राजधानी पटना में तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण का प्रोसेस शुरू हो गया है। गत वर्ष 10.09.2024 को इसके लिए राज्य कैबिनेट की मंजूरी प्रदान की गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने पर्यटन विभाग की ओर से पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस परिसर की भूमि पर लोक निजी भागीदारी मोड पर तीन 5-स्टार होटलों के निर्माण के लिए डेवलपर्स के चयन के लिए ई-टेंडर पब्लिश्ड कर दी है। टेंडर प्रोसेस के माध्यम से चयनित डेवलपर्स को 90 सालों के लिए लीज अधिकार दिए जाएंगे। शुरुआती 60 सालों के अतिरिक्त 30 और सालों के लिए स्वचालित रूप से अपडेट किया जा सकेगा।
इच्छुक बिडर्स ले सकते हैं ऑनलाइन भाग
अपडेट के डिटेल डॉक्यूमेंट 7 जनवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक www.eproc2.bihar.gov.in पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। टेंडर जमा करने की आखिरी डेट 10 फरवरी 2025 है और तकनीकी बिड 11 फरवरी 2025 को खोली जाएंगी। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक प्री-बिड बैठक 21 जनवरी 2025 को दोपहर 12:30 बजे बीएसटीडीसी कार्यालय, सिख हेरिटेज भवन, दरोगा राय पथ, पटना में आयोजित की गई है। इच्छुक बिडर्स व्यक्तिगत या ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।
तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण और पर्यटकों की सुविधा हेतु पटना में उच्च स्तरीय होटल के निर्माण की आवश्यकता महसूस हो रही थी, तीन नए पांच सितारा होटलों का निर्माण किए जाने से आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ ही साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। आधुनिक निर्माण के साथ विरासत संरक्षण को भी ध्यान में रखते हुए सुल्तान पैलेस के वर्तमान ऐतिहासिक भवन को संरक्षित रखते हुए उक्त भूमि पर पांच सितारा हेरिटेज होटल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही होटल पाटलिपुत्र अशोक और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर की भूमि पर अवस्थित वर्तमान संरचना/भवन को हटाकर उक्त भूमि पर नए पांच सितारा होटल का निर्माण किया जाएगा।
होटल पाटलिपुत्र अशोक की 1.50 एकड़ भूमि पर कम से कम 100 कमरों तथा बांकीपुर बस स्टैंड की लगभग 3.24 एकड़ भूमि और सुल्तान पैलेस परिसर की 4.89 एकड़ भूमि पर 150-150 कमरों की क्षमता वाले पांच सितारा होटलों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही बाकी भू-खण्ड पर चार सितारा होटलों का निर्माण वैकल्पिक रहेगा और बाध्यकारी नहीं होगा। इन तीनों पांच सितारा होटलों के निर्माण के लिए प्रस्तावित तीनों भू-खण्डों का मिश्रित उपयोग अर्थात हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और पब्लिक मार्केट (Retail Sector) के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar: छपरा में खुल रहा है 500 बेड वाला नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल; CM नीतीश जल्द करेंगे उद्घाटन
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines