LIVE | Bihar Government Formation: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी समेत 13 राज्यों के CM होंगे शामिल, देखें लिस्ट

Bihar Government Formation LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद बुधवार सुबह से पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बिहार में नई NDA सरकार के गठन को लेकर आज का दिन बेहद खास है. आज होने वाली तमाम बैठकों में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे.

PM modi, nitish kumar
विज्ञापन

Bihar Govt Formation Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद बुधवार सुबह से पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. बिहार में नई NDA सरकार के गठन को लेकर आज का दिन काफी खास रहा। जेडीयू के विधायल की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। दोनों बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने कुल 202 सीटें जीती थीं. वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आई थीं.

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष पद से लेकर पूरी सत्ता की तस्वीर आज साफ हो सकती है. पूरे राज्य की नजरें आज पटना की इन बैठकों पर टिकी हैं. दिनभर के सियासी घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए पढ़ते रहिए पल-पल के अपडेट…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Government Formation Live: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी समेत 13 राज्यों के CM होंगे शामिल, देखें कौन-कौन से प्रमुख मेहमान?

Bihar Government Formation Live: पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में 13 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। अन्य प्रमुख मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

नीतीश कुमार के शपथग्रहण में शामिल होने वाले प्रमुख मेहमान

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

• भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

• केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

• केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

• राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा

मुख्यमंत्री

• उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

• राजस्थान: भजनलाल

• मध्य प्रदेश: मोहन यादव

• असम: हिमंत बिस्वा सरमा

• छत्तीसगढ़: विष्णु देव साईं

• दिल्ली: रेखा गुप्ता

• हरियाणा: नायब सिंह सैनी

• महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस

• उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी

• गुजरात: भूपेंद्र पटेल

• आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू

• आंध्र प्रदेश उपमुख्यमंत्री / मंत्री: पवन कल्याण

• आंध्र प्रदेश मंत्री: नारा लोकेश

Bihar Government Formation Live: अमित शाह आज रात पहुचेंगे पटना, जेडीयू और बीजेपी नेताओं से अलग-अलग करेंगे बैठक

Bihar Government Formation Live: गृह मंत्री अमित शाह आज रात 8 बजे पटना जाएंगे। पटना पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाहके होटल मौर्य में जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह होटल मौर्य में सबसे पहले जदयू नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जदयू नेताओं के साथ बैठक के बाद बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Bihar Government Formation Live: सम्राट चौधरी ने रखा था नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव

Bihar Government Formation Live: विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव सम्राट चौधरी ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया. नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।. कल सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

Bihar Government Formation Live: एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश को चुना नेता

Bihar Government Formation Live: बिहार में प्रचंड बहुमत के बाद NDA की विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. पटना में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में 202 विधायक मौजूद थे. अब नीतीश कुमार कल गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे।

Bihar Government Formation Live: मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं- विजय सिन्हा

Bihar Government Formation Live: भाजपा विधायक दल के उपनेता चुने जाने के बाद विजय सिन्हा ने कहा, 'मैं अपने शीर्ष नेतृत्व और सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. बिहार में विकास की गति को तेज करने के लिए मिले जनादेश के साथ, अब हम सुशासन के माध्यम से समृद्धि प्राप्त करने के संकल्प को साकार करने और एक विकसित बिहार के निर्माण की प्रतिबद्धता को पूरी तरह से साकार करने के लिए अपनी व्यवस्था को क्रियान्वित करेंगे.'

Bihar Government Formation Live: बिहार जल्ही ही बनेगा 'विकसित बिहार'- बीजेपी सांसद

Bihar Government Formation Live: बिहार में बनने जा रही नई सरकार को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'जल्द ही, बिहार 'विकसित बिहार' बन जाएगा.'

Bihar Government Formation Live: बिहार में जनता ने जातिवाद को नकार दिया- गिरिराज सिंह

Bihar Government Formation Live: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'यह एनडीए सरकार है. बीस साल सत्ता में रहने के बाद भी इसे अपार समर्थन और आशीर्वाद मिला है, जनता का विश्वास जीता है. जनता ने जातिवाद को नकार दिया. उन्होंने नए बिहार के लिए नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को आशीर्वाद दिया... उन्हें (महागठबंधन को) इसे स्वीकार करना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए.'

Bihar Government Formation Live: विधायक दल के नेता बने सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा

Bihar Government Formation Live: बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य ने कहा, 'मैं भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नामों की घोषणा करता हूं.'

Bihar Government Formation Live: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को दी बधाई

Bihar Government Formation Live: बिहार चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधायक दल का नेता और उपनेता चुने जाने पर बधाई दी.

Bihar Government Formation Live: वे सभी के कल्याण के लिए करेंगे काम- बेलागंज विधायक

Bihar Government Formation Live: JDU विधायक दल की बैठक से पहले बेलागंज से विधायक मनोरमा देवी ने नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा, यह बिहार के लिए बहुत अच्छा दिन है. मैं सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उदाहरण हूं. मैं पिछड़े वर्ग से आती हूं. वे सभी के कल्याण के लिए काम करेंगे.

Bihar Government Formation Live: ये नेता हिट भी और फिट भी- केशव प्रसाद मौर्य

Bihar Government Formation Live: बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक के बाद कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. जबकि विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया है. बीजेपी की तरफ से ये दोनों नेता हिट हैं और फिट भी हैं. ये जीत का चौका है.

Bihar Government Formation News Live Updates: सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से बनेंगे डिप्टी सीएम

Bihar Government Formation News Live Updates: बिहार में हुई विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और विजय कुमार सिन्हा को BJP विधायक दल का उपनेता चुना गया. दोनों ही फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे.

Bihar Government Formation News Live Updates: आज भंग हो जाएगी 17वीं विधानसभा

Bihar Government Formation News Live Updates: मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में आज ही 17वीं विधानसभा भंग हो जाएगी. नीतीश कैबिनेट ने दो दिन पहले मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का फैसला किया था. नीतीश के दावे के बाद राज्यपाल उन्हें शपथ के लिए आमंत्रित करेंगे. 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.

Bihar Government Formation News Live Updates: विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और केपी मौर्य

Bihar Government Formation News Live Updates: भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ