Bihar Government Demands New National Highways: बिहार सरकार ने केन्द्र सरकार से राज्य की मंजूर एनएच प्रोजेक्ट्स पर जल्द काम शुरू करने का अनुरोध किया है। साथ ही राज्य में नेशनल एवरेज से कम एनएच का हवाला देते हुए बिहार के लिए कुछ और नेशनल हाइवे की मांग की है।
रोड कंस्ट्रक्शन के अपर मुख्य सचिव मिहिर सिंह ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर के साथ बैठक की। बैठक में एसीएस ने बिहार में कम एनएच होने का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय औसत को पाने के लिए यह जरूरी है कि बिहार में कुछ और नए एनएच का ऐलान हो।
एक लाख की आबादी पर 11 किमी एनएच है जबकि बिहार में यह मात्र 5.2 किमी ही है। हाइवे के नेशनल हाइवे को पाने के लिए बिहार को अभी 4600 किमी एनएच की जरूरत है। बिहार की मांग पर मंत्रालय के सचिव ने भरोसा दिया कि राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार सकारात्मक तौर पर विचार करेगी।
पशुपतिनाथ से बाबा बैद्यनाथ तक के लिए नई सड़क
एसीएस ने पशुपतिनाथ से लेकर बाबा बैद्यनाथ तक के लिए नई सड़क बनाने की मांग की है। यह 250 किमी ग्रीनफील्ड सड़क होगी जो बीरपुर-बिहपुर-अगुआनी-सुल्तानगंज होकर गुजरेगी। एसीएस ने पटना-पूर्णिया, गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का काम अविलंब शुरू कराने की मांग की। वहीं, केन्द्र सरकार ने बिहार में चल रही प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने को कहा है।
खासकर वो प्रोजेक्ट्स जो जमीन अधिग्रहण की वजह से अटकी हुई है, उसके लिए अविलंब जमीन अधिग्रहण कराने को कहा गया है। इसके साथ ही वैसे प्रोजेक्ट्स जो वन विभाग की मंजूरी के अभाव में अटकी हुई है, उस पर भी काम जल्द शुरू कराने को कहा गया है।
एसीएस ने भरोसा दिया कि राज्य सरकार इस मामले पर सकारात्मक तरीके से कार्रवाई कर रही है। बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के स्तर पर रोड प्रोजेक्ट्स की रेगुलर तौर पर समीक्षा हो रही है, ताकि एनएच निर्माण में तेजी आ सके।
ये भी पढ़ें- बिहार में युवाओं के खुशखबरी! इस विभाग में निकलने वाली है 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines