अपना बिजनेस करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार एक अनोखी स्कीम लेकर आई है, जिसके तहत आवेदन करने वाले को 10 लाख रुपए मिलेंगे।
दरअसल, बिहार की नितिश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ के अंतर्गत नया बिजनेज शुरू करने के लिए सहायता राशि देने का एलान किया है। जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है, वह बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.udyami.bihar.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Retirement Plans: रिटायरमेंट के बाद की टेंशन खत्म कर देगी ये ‘स्पेशल पेंशन’, सैलरी की तरह होगी इनकम
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर
बता दें कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 8 हजार लोगों को अलग-अलग सेगमेंट में बिजनेज स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए की बड़ी राशि दे रही है। इसके लिए आवेदन करने की शुरुआती तारीख 15 सितंबर है और अंतिम तारीख 30 सितंबर है।
10 लाख रुपये बिजनेस के लिए मिलेंगे
योजना के तहत, सरकार 10 लाख रुपये 2 कैटेगरी में देगी। पहली कैटेगरी में 5 लाख रुपये सब्सिडी के तौर पर दिए जाएंगे और 5 लाख रुपये बिना ब्याज के दिए जाएंगे। इस राशि को 7 वर्षों में चुकाना होगा। सरकार IT बिजनेस सेंटर, वेब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड डिजाइनिंग सेंटर के साथ-साथ हेवी व्हेकिल के एसेंबलिंग यूनिट बिजनेस को बढ़ाने में मदद कर रही है। इसके अलावा कंप्यूटर हार्डवेयर एसेंबलिंग तथा नेटवर्किंग के काम समेत कई उद्योगों के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana : ऐसा काम करने वालों से पैसे वापस ले रही सरकार, लिस्ट में कहीं आपका भी नाम तो नहीं ?
प्रति यूनिट प्रशिक्षण पर 25 हजार मिलेंगे
10 लाख रुपये के अलावा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अलग से भी आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रति यूनिट प्रशिक्षण पर राज्य सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।
योजना का लाभ उठाने के लिए यह योग्यता चाहिए
बता दें कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होना जरूरी है। इसके अलावा मैट्रिक का प्रमाण पत्र, जिससे जन्मतिथि सत्यापन हो सके, देना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
9 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
22 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
23 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines