Bihar: बिहार के औरंगाबाद में अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट और हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वह कारोबार के सिलसिले में कोलकाता गया था। लौटते समय उसके साथ यह वारदात हुई। पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस ट्रेन में हुई वारदात
रोहतास जिले के डेहरी के वार्ड-22 ईदगाह मुहल्ला निवासी स्व. विष्णु चंद कसेरा के पुत्र कृष्णदेव कुमार वर्मा स्वर्ण व्यवसायी हैं। वह सोने की कील का व्यापार करता था। वह व्यापार के सिलसिले में ही कोलकाता गया था। वह कोलकात्ता-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन से वापस अपने घर डेहरी लौट रहा था।
कृष्णदेव ने लूटपाट का किया था विरोध
ट्रेन के औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से आगे बढ़ते ही यात्री के वेश में सवार अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू की। यात्रियों को लूटते हुए अपराधियों ने जब स्वर्ण व्यवसायी से लूट की कोशिश की तो उसने विरोध किया। विरोध पर एक अपराधी व्यवसायी को उसके बैग के साथ लेकर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।
शुक्रवार की सुबह जम्होर थाना क्षेत्र में टिमल बिगहा के पास रेल ट्रैक के किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जम्होर थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मृतक की जेब से बरामद कागजातों से उसकी शिनाख्त हुई।
सूचना मिलने पर आए परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। इस मामले में मृतक के परिजनों ने जम्होर पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
भाई ने पुलिस में दर्ज कराया केस
मृतक के बड़े भाई सूर्यदेव प्रसाद वर्मा ने कहा है कि उनका छोटा भाई 16 फरवरी को कोलकाता-आगरा कैंट ट्रेन से कोलकाता से डेहरी के लिए वापस लौट रहे था। ट्रेन में ही अपराधकर्मियों द्वारा मेरे भाई के साथ सामान लूटने की नीयत से हाथापाई की गई और चलती ट्रेन से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के पास टिमल बिगहा से दक्षिण मेरे भाई को लेकर अपराधी कूद गए। सारा सामान छीन कर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे रख दिया।
अज्ञात को बनाया गया आरोपी
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर मातम पसरा है।
यही भी पढ़ें: Pappu Yadav Accident: बिहार के बक्सर में पप्पू यादव का काफिला भीषण सड़क हादसे का शिकार, सांसद समेत 5 घायल
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
4 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
9 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
19 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines