Bihar: गलवान में शहीद हुए बिहार के जवान जय किशोर सिंह के पिता को दो दिन बाद जमानत मिल गई है। दो दिन पहले स्मारक निर्माण को लेकर विवाद के बाद शहीद के पिता राज कपूर सिंह को पुलिस घसीटते हुए थाने ले गई थी। यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया, जिसके बाद सीआईडी से जांच कराई गई है।
विपक्षी ने समझौता करने से किया इंकार
यह पूरा मामला वैशाली के जंदाहा के चकफतह गांव का है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शहीद के गांव पहुंचे। शहीद जय किशोर सिंह के परिवार और विपक्षी हरिनाथ राम के बीच चल रहे स्मारक विवाद मामले को लेकर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पंचायत हुई। लेकिन विपक्षी ने बात मानने से इंकार कर दिया।
उधर, शाम को राज कपूर सिंह को हाजीपुर एडीजे – 3 नवीन कुमार ठाकुर की अदालत से जमानत दी गई । परिवार वालों का आरोप है कि राज कपूर सिंह को पीटा गया और बाद में सरकारी जमीन पर उनके बेटे के लिए एक स्मारक बनाने के मामले में अरेस्ट किया गया।
और पढ़िए –Jharkhand: रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए की हार की आखिर वजह क्या है? जानें 6 बड़े कारण
पिता ने बनवाया था शहीद बेटे का स्मारक
शहीद जय किशोर सिंह के पिता और ग्रामीणों ने मिलकर उनका स्मारक बनवाया था। बताया जा रहा है कि शहीद के स्मारक को सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है। स्मारक को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने राज कपूर सिंह पर जबरन स्मारक निर्माण कर जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ जिसके बाद राज कपूर सिंह के खिलाफ रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विधानसभा में भाजपा ने जमकर किया हंगामा
जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो विधानमंडल बजट सत्र के दौरान भाजपा ने जोरदार हंगामा किया। बीजेपी के विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और शहीद के पिता के साथ इस तरह की बर्बरता करने वाले थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
रक्षामंत्री ने की नीतीश कुमार से बात
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने शहीद के पिता के साथ हुए मामले को उठाते हुए पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की और इसको लेकर नराजगी जाहिर की।
सीएम नीतीश बोले- बनाई गई हाई लेवल कमेटी
इस मामले में लगातार हो रहे विरोध के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी के शहीद जय किशोर सिंह के पिता राजकपूर सिंह को अतिक्रमण और अन्य मामले में जेल भेजे जाने के क्रम में दुर्व्यवहार किये जाने की जानकारी मिली है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच दल गठित की है।
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Galwan Martyr Father Arrested: गलवान घाटी में शहीद के पिता को बिहार पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें मामला
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines