---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Free Electricity Scheme: बिजली बिल की टेंशन खत्म! सरकार की इस योजना के तहत मुफ्त में मिल रही 125 यूनिट बिजली

Bihar Free Electricity: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना (MVUSY) राज्य के करोड़ों घरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. इस नई योजना के तहत सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली दे रही है.

---विज्ञापन---

बिजली आज के वक्त में सभी की मूल्य जरूरतों में से एक है. भारत में शायद ही आज कोई ऐसा गांव होगा, जहां बिजली की सप्लाई न पहुंची हो! वक्त से साथ आगे बढ़ते देश में जहां बिजली का कोई ठिकाना नहीं है, वहां कई योजनाओं के तहत बिजली पहुंचाने का काम जारी है. इसी कड़ी में भारत के कई राज्यों में इस अहम जरूरत को देखते हुए फ्री बिजली देने का सिलसिला शुरू हो चला है. दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकार बिजली को 100 से 200 यूनिट तक फ्री कर दी है, जिससे करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूती और आराम मिल रहा है. बढ़ती महंगाई के बीच इस तरह की योजना मिडिल क्लास और खासतौर पर गरीब लोगों के जीवन को बेहतर और मुश्किलों से दूर रखने में काफी मदद करता है. इसी योजना को बिहार में भी लागू किया है.

यह भी पढ़ें: लालू यादव बोले- ‘सब पागल हो गए हैं’, मीसा भारती ने बताया-कब खाली करेंगे घर?

---विज्ञापन---

बिहार में अब करोड़ों लोगों को मिलेगी फ्री बिजली का लाभ

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना (MVUSY) राज्य के करोड़ों घरों में के लिए राहत साबित होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त में देगी, जिसे परिवार का बजट मजबूत हो सकेगा और बिजली के भारी बिल से आजादी मिलेगी. सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत राज्य के करीब 1. 89 करोड़ से ज्यादा  घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है. बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिल में मिलने वाली यह राहत आम लोगों के खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत मिलेगी. सरकार का कहना है कि आम लोगों को राहत पहुंचाने और बुनियादी सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए इस तरह की योजनाओं को आगे भी जारी रखा जाएगा.

क्या है पूरी योजना?

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का मकसद राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत पहुंचाना है. इस योजना में पात्र उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली के उपयोग पर कोई पैसा नहीं देना  होगा. हालांकि, नियमों के अनुसार, अगर किसी उपभोक्ता की बिजली खपत तय लिमिट से ज्यादा होती है, उसे एक्ट्रेस यूनिट का भुगतान नियमानुसार करना पड़ेगा. इस योजना का फायदा बिहार के अलावा दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान आदि कई राज्यों में फ्री बिजली लोगों को दी जाती है. इन योजनाओं से साफ है कि सरकार ने समझ लिया है कि लोगों की अहम जरूरतों को उनके लिए जितना आसान बनाया जाए, उतना बेहतर है क्योंकि आज भी भारत में कई ऐसे लोग हैं, जो महंगी बिजली नहीं खरीद सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: खान सर नहीं करेंगे सरेंडर! गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी

First published on: Jun 08, 2026 11:59 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola