---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Floor Test: विधायक ‘लापता’, मांझी का फोन बंद, NDA MLA से संपर्क नहीं, पढ़ें 10 बड़े अपडेट्स

Bihar Floor Test Updates: बिहार में आज नीतीश कुमार और NDA की अग्निपरीक्षा है। वहीं तेजस्वी यादव 'खेला' करने की तैयारी में जुटे हैं। राजनीति गरमाई हुई है, आखिर क्या होगा अंजाम?

---विज्ञापन---

Bihar Floor Test Updates: बिहार में आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार बनाएंगे या तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ‘खेला’ करेंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन अभी तो बिहार की राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आज 12 फरवरी को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, नीतीश के विधायक ‘लापता’ बताए जा रहे हैं। NDA के विधायकों से संपर्क नहीं हो रहा है। जीतन राम मांझी का फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। दावा है कि तेजस्वी यादव ने विधायकों को गायब कर दिया है, ताकि नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास न हो पाएं। बिहार में बड़ा ‘खेला’ होने के आसार जताए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

संजीव कुमार के सरकार विरोधी वोट डालने का डर

नवादा से बड़ी खबर है कि बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक संजीव कुमार को नवादा पुलिस और प्रशासन ने डिटेन किया है। विधायक इंजीनियर संजीव झारखंड के रास्ते सोमवार सुबह बिहार की सीमा में एंट्री कर रहे थे। उन्हें नवादा जिला प्रशासन के द्वारा बिहार झारखंड बॉर्डर पर रजौली में रोका गया।

अब उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया है, जहां DM-SP समेत आला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक संजीव नीतीश कुमार और सरकार से नाराज चल रहे थे। फ्लोर टेस्ट में पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान कर सकते थे। वे अपने पार्टी नेतृत्व से पूरी तरह कटे हुए थे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
  1. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक तेजस्वी यादव के घर से निकलते देखे गए। समीर महासेठ, आलोक मेहता, भाई वीरेंद्र अख्तरुल ईमान नजर आए, लेकिन उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
  2. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक सुदर्शन कुमार होटल चाणक्य पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार से कोई नाराजगी नहीं है। हम और उनके सभी विधायक साथ हैं।
  3. पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों के SP को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। किसी भी स्थिति में माहौल और कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए कारगर उपाय करने का निर्देश दिया गया है।
  4. तेजस्वी यादव के आवास के सामने से जब नीतीश कुमार का काफिला गुजरा तो RJD समर्थकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 

First published on: Feb 12, 2024 09:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola