Bihar Floor Test Tejashwi Yadav VS Nitish Kumar: बिहार में फ्लोर टेस्ट चल रहा है। नीतीश कुमार सरकार बनाने के लिए बहुमत पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार बनाने के लिए कल रात तक सभी हथकंडे अपनाने वाले तेजस्वी यादव के साथ बड़ा खेला हो गया है, क्याकि उनकी पार्टी के 3 विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव ने पाला बदल लिया।
वे अचानक सदन पहुंचे और सत्ताधारी विधायकों के साथ बैठ गए। तीनों ने नीतीश कुमार के पक्ष में अपना मत दिया। वहीं अपने 3 विधायकों को नीतीश के पाले में देखकर तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताई और कहा कि जब तक मतदान नहीं हो जाता, तब तक विधायकों को अपनी सीट पर बैठना चाहिए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया।
बिहार में अभी क्या है विधानसभा का गणित?
बता दें कि बिहार विधानसभा में अभी 243 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार को 122 विधायकों का समर्थन चाहिए। विधानसभा में अभी लालू यादव, तेजस्वी यादव का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे ज्यादा 79 विधायक हैं। भाजपा के 78 और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के 45 विधायक हैं।
कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 12, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, CPI के 2, CPI(M) के 2, AIMIM का एक और एक निर्दलीय विधायक है। पिछले दिनों चली उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन कर लिया। अब दावा किया गया है कि नीतीश कुमार के पास भाजपा, JDU और निर्दलीय विधायक को मिलाकर 128 विधायकों का समर्थन है, इसलिए वे सरकार बनाएंगे और CM बनेंगे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
21 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
23 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines