Bihar Floor Test : बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इंडिया गठबंधन हो या फिर एनडीए, दोनों को विधायकों के टूटने का डर है, इसलिए उन्होंने अपने-अपने विधायकों को ‘नजरबंद’ कर रखा है। जेडीयू के 4 विधायकों के गायब होने से नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से बात की। आइए जानते हैं कि बिहार के सारे विधायक कहां नजरबंद किए गए हैं?
तेजस्वी यादव के घर पर रुके हैं इंडिया गठबंधन के विधायक
आरजेडी ने शनिवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी। इसके बाद तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों को रोका गया है। साथ ही कांग्रेस के विधायक आज हैदराबाद से पटना पहुंचे। इसके बाद ये लोग तेजस्वी के घर पर चले गए, जहां सभी विधायकों के रहने खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। सीपीआई माले के 12 एमएएल भी ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के सारे विधायक फ्लोर टेस्ट के बाद अपने-अपने घर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Bihar Floor Test में कहीं गच्चा ना खा जाएं नीतीश कुमार, JDU के 4 विधायक ‘गायब’
पटना के होटल चाणक्य में ठहरे हैं जेडीयू विधायक
पटना में मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर बैठक के बाद जेडीयू विधायकों को घर नहीं जाने दिया गया। नीतीश कुमार के सारे विधायक पटना के होटल चाणक्य में ठहराए गए हैं। चार विधायकों के गायब रहने के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, जेडीयू के गायब चारों विधायकों के बारे में अभीतक कुछ पता नहीं चल सका है।
यह भी पढे़ं : क्या तेजस्वी यादव की बात होगी सच? बिहार के राजनीतिक समीकरण में हो सकता है बड़ा उलटफेर
डिप्टी सीएम के आवास पर ठहराए गए हैं बीजेपी विधायक
बिहार भाजपा के सारे विधायक बोधगया से पटना पहुंच चुके हैं। सभी विधायक तीन बसों से सीधे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के घर पर विधायकों के ठहरने के सारे इंतजाम किए गए हैं।
अमित शाह ने मांझी को किया फोन
बिहार की राजनीति में जारी उठापटक के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने HAM के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने मांझी को दो बार फोन किया। इस दौरान दोनों के बीच लंबी वार्ता हुई।
यह भी पढ़ें : Bihar Floor Test से पहले फिर बढ़ी नीतीश की टेंशन, मांझी और माले विधायक की क्यों हुई मुलाकात?
भाई ने विधायक को किडनैप करने का लगाया आरोप
चेतन आनंद के छोटे भाई अंशुमान आनंद ने पुलिस से शिकायत की कि तेजस्वी यादव ने उनके भाई को कैद कर रखा है। चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं। आरोप है कि उनके भाई चेतन आनंद बैठक में शामिल होने के लिए गए थे, लेकिन वे घर नहीं लौटे। उनके भाई को किडनैप कर लिया गया है। इस बीच राजद विधायक चेतन आनंद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे तेजस्वी यादव के आवास के अंदर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
शिकायत पर तेजस्वी के घर पर पहुंची पुलिस
चेतन आनंद के भाई की शिकायत पर पुलिस की टीम तेजस्वी यादव के घर पहुंची। पटना के एसडीएम, एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे, लेकिन कुछ देर के बाद वे लौट गए। इस दौरान आरजेडी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
23 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines