Bihar Elections: बिहार में होने वाले चुनावों और उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के उप निदेशक पी पवन द्वाराने रविवार को मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की हैं. चुनाव आयोग (ECI) द्वारा बीती 6 अक्टूबर 2025 को बिहार विधान सभा के आम चुनाव और उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी. इस बार बिहार चुनाव में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. इसके बाद 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.
मौन अवधि और एग्जिट पोल
चुनाव आयोग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1)(बी) किसी भी मतदान क्षेत्र में अन्य बातों के साथ-साथ, टेलीविजन या इसी तरह के उपकरणों के माध्यम से किसी भी चुनाव सामग्री को प्रदर्शित करने पर रोक लगाती है. जो उस मतदान क्षेत्र में किसी भी चुनाव के लिए मतदान के समापन के लिए निर्धारित घंटे के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटे (मौन अवधि) की अवधि के दौरान होती है. चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि टीवी, रेडियो चैनलों और केबल नेटवर्क को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपरोक्त धारा में निर्दिष्ट 48 घंटे की अवधि के दौरान उनके द्वारा प्रसारित, प्रदर्शित कार्यक्रमों की सामग्री में ऐसी कोई सामग्री शामिल नहीं है. जिसमें पैनलिस्ट, प्रतिभागियों के विचार, अपील शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री और 11 विधायक को JDU से किया निलंबित
6 से 11 नवंबर तक एग्जिट पोल दिखाने पर रोक
जिन्हें किसी विशेष पार्टी या उम्मीदवार(कों) की संभावना को बढ़ावा देने, पूर्वाग्रह करने या चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के रूप में माना जा सकता है. इसमें किसी भी जनमत सर्वेक्षण का प्रदर्शन शामिल है. आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए के तहत अधिसूचित किया है कि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को सुबह 7:00 बजे से 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को शाम 6:30 बजे के बीच प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल और उनके परिणामों का प्रसार प्रतिबंधित है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 का उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: ‘लालू परिवार ने बिहार को लूटा, लोग जानते हैं हीरो और विलेन कौन है’…सम्राट चौधरी
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines