बिहार में VIP पार्टी ने जारी की 15 उम्मीदवारों की सूची, इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar Elections: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सोमवार को बिहार चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी दरभंगा के गौराबौराम विधान सभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

Bihar Elections 2025, VIP, Mukesh Sahni, Bihar Elections, Bihar, Nitish Kumar, RJD, Lalu Yadav, JDU, Bihar BJP, Tejashwi Yadav, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव, बिहार, नीतीश कुमार, आरजेडी, लालू यादव, जदयू, बिहार भाजपा, तेजस्वी यादव, वीआईपी, मुकेश सहनी

मुकेश सहनी

Bihar Elections: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सोमवार को बिहार चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी दरभंगा के गौराबौराम विधान सभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा आलमनगर विधान सभा सीट से नवीन कुमार, कुशेश्वरस्थान विधान सभा सीट से गणेश भारती सदा को और दरभंगा विधान सभा सीट से उमेश सहनी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है.

औराई सीट से भोगेन्द्र सहनी को टिकट

मुकेश सहनी ने अपनी पर्टी से औराई विधान सभा सीट से भोगेन्द्र सहनी, बरुराज विधान सभा सीट से राकेश कुमार, चैनपुर विधान सभा सीट से बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, लौरिया विधान सभा सीट से रणकौशल प्रताप सिंह, सुगौली विधान सभा सीट से शशिभूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है.

केसरिया सीट से उतारे वरुण विजय

इसी तरह केसरिया विधान सभा सीट से वरुण विजय, सिकटी विधान सभा सीट से हरिनारायण प्रमाणिक, कटिहार विधान सभा सीट से सौरव कुमार अग्रवाल, बिहपुर विधान सभा सीट से अर्पणा कुमारी मंडल, गोपालपुर विधान सभा सीट से प्रेम सागर और बाबूबरही विधान सभा सीट से बिंदु गुलाब यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ