ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। आपको बता दें, पहले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिवसीय दौरा बिहार में प्रस्तावित था। 29 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नए भवन का शिलान्यास करेंगे और रात में बिहार में आराम करेंगे। वहीं, 30 तारीख को सासाराम के बिक्रमगंज में चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी।
बिहार को मिलेगी करोड़ों की सौगात
इस कार्यक्रम में एनडीए के सभी सहयोगी दल के नेता शामिल रहेंगे। यह उनकी बीते 20 दिनों में राज्य की दूसरी यात्रा है। इस दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी पटना-सासाराम फोर लेन सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
इसके साथ ही वे एनटीपीसी के नबीनगर थर्मल पावर प्लांट में क्षमता विस्तार कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वाराणसी-रांची एक्सप्रेसवे की भी आधारशिला रखेंगे, जो पूर्वी भारत के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाली परियोजना मानी जा रही है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच ये यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पहले भी आ चुके हैं बिहार
बिहार में आने वाले अक्टूबर-नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के लगातार दौरे हो रहे हैं। पिछले महीने भी उन्होंने मधुबनी के झंझारपुर में कार्यक्रम को संबोधित किया था। अब पीएम का दौरा मगध और शाहाबाद क्षेत्र में होने जा रहा है, जिस पर विधानसभा चुनाव में एनडीए का खास फोकस रहेगा। वे पटना और विक्रमगंज में कार्यक्रम कर राज्य को अलग-अलग परियोजनाओं की सौगात देंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार के भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनों के टाइम चेंज, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
12 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
13 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines