बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग तैयारियां करने में जुटा है। एनडीए ने भी अनऔपचारिक रुप से बिहार चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं अगर बात करें महागठबंधन की, तो महागठबंधन चुनाव को तैयारी शुरू करने की कोशिश कर रहा है, इसके लिए कई बैठकें भी कर चुका है। लेकिन महागठबंधन की बैठक में अभी तक चर्चा केवल सीट शेयरिंग और सीएम फेस पर ही हो रही है। 30 जुलाई को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की 7वीं बैठक हुई लेकिन इसमें चर्चा पुरानी ही हो रही। 3 घंटे तक चली बैठक में सीएम फेस और सीट शेयरिंग तय नहीं हो पाई। बैठक में सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने सीएम फेस के सवाल से किनारा किया, वहीं वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल मुकुंद ने कहा कि 60 सीटों की जो बातचीत आ रही है वह तो हम लोगों का अपना फैसला है लेकिन महागठबंधन में यह फैसला होगा कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
सीट शेयरिंग पर कुछ साफ नहीं
बैठक में शामिल होने वाले कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू से सीट की डिमांड को लेकर सवाल किया गया तो कृष्णा बोले कि डिमांड तो हर दल का होता है। हमारा भी डिमांड है। हम मिलजुल कर रास्ता निकालेंगे। इसके अलावा सीपीएम नेता कुणाल कुमार से पूछा गया कि मुकेश सहनी 60 सीटों पर बात कह रहे हैं। इसपर कुणाल ने जवाब दिया कि यह हम लोगों का आंतरिक मामला है। हम लोग देख लेंगे इसे।
सीएम फेस के सवाल को टाल गए
बैठक में शामिल होने से पहले कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के सभी दलों ने फैसला लिया है कि 273 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जो भी उम्मीदवार जिस सिंबल से लड़ेगा, वो इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार होगा। सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उस उम्मीवार के लिए काम करेंगे। इसके बाद कृष्णा से जब सीएम फेस का सवाल पूछा तो वह बोले कि जो तय होगा, बता दिया जाएगा।
मुकेश सहनी नहीं हुए शामिल
महागठबंधन की बैठक में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी शामिल नहीं हुए। यह चर्चा का विषय रहा। इस मामले में वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बाल मुकुंद ने कहा कि मुकेश सहनी के पारिवारिक कारण से बाहर गए हुए हैं।
तेजस्वी के आवास पर हुई बैठक
30 जुलाई को पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक हुई। यह महागठबंधन की 7वीं बैठक थी। बताया जा रहा है कि बैठक में सीट शेयरिंग, सीएम फेस, SIR समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines