Bihar Elections 2025: बिहार से बड़ी खबर आई है, यहां वोटिंग से पहले NDA को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, यूपी में सरकार का हिस्सा राजभर की पार्टी एसबीएसपी ने बिहार में एनडीए से नाता तोड़ लिया है. SBSP ने यहां 153 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने एनडीए से नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश में गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया. बता दें बिहार में पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे.
राजभर ने भाजपा पर लगाया ‘गठबंधन धर्म’ न निभाने का आरोप
ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एनडीए उनकी पार्टी को चार-पांच सीटें नहीं देता तो एसबीएसपी अकेले ही सभी सीटों पर उतरेगी. राजभर ने भाजपा पर ‘गठबंधन धर्म’ न निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार में अपना अलग मोर्चा गठित कर चुनाव लड़ेगी.
बिहार के लोग ‘गठबंधन धर्म’ निभाना ही नहीं जानते
ओपी राजभर ने कहा कि बिहार के लोग ‘गठबंधन धर्म’ निभाना ही नहीं जानते. बिहार बीजेपी ने अपनी नेतृत्व को गलत फीडबैक दिया. हम तो ‘गठबंधन धर्म’ निभाने को तैयार हैं लेकिन अब समय है कि आप हमें साथ रखना चाहें तो चार-पांच सीटें दें. बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं.
पहले चरण के लिए 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय
राजभर ने स्पष्ट कहा कि अगर एनडीए हमारी बात नहीं मानती तो हम अकेले ही मैदान संभालेंगे. उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने पहले चरण के लिए 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. एसबीएसपी कुल 153 सीटों पर दांव लगाने को तैयार है.
ये भी पढ़ें: NDA में सीट बंटवारा से क्यों नाखुश हैं मांझी? न्यूज 24 से Exclusive बातचीत में किया खुलासा
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
11 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
13 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
17 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines