Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में इस बार सिर्फ भाषण और रैलियों की गूंज नहीं बल्कि गानों की भी धमक सुनाई दे रही है. आरजेडी ने अपना नया चुनावी एंथम लॉन्च किया है, जिसकी लाइन “आई-आई-आई… RJD… आई” समर्थकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रही है. तेजस्वी यादव का ये नया गाना बिहार की माटी की आवाज है और आने वाले चुनाव में इसे हर गली-मोहल्ले तक पहुंचने वाला बता रहे हैं. इस गाने का वीडियो भी लॉन्च किया गया है, जिसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर आकर्षित किया गया है.
युवाओं को संदेश
गाने के बोल बहुत आकर्षक हैं- आई-आई-आई RJD…आई. इस वीडियो में तेजस्वी यादव को युवाओं के साथ दिखाया गया है. वीडियो में युवा पीढ़ी की बात पर जोर देने और उनके अधिकारों की बात बोली जा रही है. यह संदेश देता है कि बिहार का हर युवा मतदाता सभी अधिकारों का हकदार है. उससे जो छीना जाएगा उसकी कीमत देनी होगी. वीडियो में तेजस्वी की रैलियों की भी झलक देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें-बिहार की सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे शंकराचार्य, बोले- ‘उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं
यूथ की आशा पलट दी भाई…
RJD के इस नए गाने में युवाओं का बोल बाला रहा है. वीडियो में यूथ की आशा पलट दी भाई और तेजस्वी भाई को शेर बताया जा रहा है. वहीं, विपक्ष की डबल इंजन सरकार को भी घेरा है. गीत में बाइक रैलियां, रील, कैमेरे आदी जैसी चीजों का भी प्रयोग किया गया है, जो आज के यूथ के बीच काफी पॉपुलर है। बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तेजस्वी यादव को युवकों के साथ रील बनाते और डांस करते देखा गया था.
नेता नहीं बेटा बनकर काम करेंगे
वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार के लोगों से कहते दिखाई दे रहे हैं कि वे नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर प्रदेश के लिए काम करेंगे. इस गाने के जरिए उन्होंने संदेश दिया है कि वे समाज के लोगों को जोड़ना चाहते हैं और सबको सम्मान देना चाहते हैं. साथ ही, सियासत के जुम्लों पर भी अटैक किया है. बिहार के फ्यूचर के लिए तेजस्वी को परफेक्ट सीएम बताया जा रहा है. तेजस्वी ने ये वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसको अब तक 16.7k व्यूज मिल चुके हैं.
ये भी पढे़ें-बिहार के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा, एक सर्टिफिकेट पर दो शिक्षिका नियुक्त, पैन कार्ड ने फोड़ा भांडा!
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
20 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines