Bihar Elections 2025: पीएम मोदी ने समस्तीपुर से चुनावी बिगुल बजा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेज से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा बिहार कह रहा फिर एकबार NDA सरकार, पूरा बिहार कह रहा है कि पूरा बिहार सुशासन सरकार चाहता है. इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. सबसे पहले नीतीश कुमार ने लोगों से संबोधन कर पीएम मोदी को समस्तीपुर आने के लिए धन्यवाद दिया है. आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता-जनार्दन से क्या वादे किए.
समस्तीपुर से बोले PM मोदी
समस्तीपुर का यह माहौला, मिथिला को जो मूड है उसने पक्का कर दिया है नई रफ्तार से चलेगा बिहार जब फिर आएगी NDA सरकार.
कल से छठ का पर्व है उससे पहले लोगों की इतनी बड़ी तादाद को नमन करता हूं. पीएम बोले बिहार के सबसे बड़े त्योहार की कल से शुरुआत हो रही है और उस तैयारियों के बीच इतने लोगों का एक साथ यहां होना मेरे लिए गौरव की बात है.
भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकूर को नमन करने का अवसर मिला है. जन नायक कर्पूरी की भूमिका अहम है. उन्हें भारत रत्न देना हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है. हमारी सरकार कर्पूरी जी को प्रेरणा पूर्ण मानती है.
पक्का घर- गरीब को पक्का घर देना गरीब की सेवा है या नहीं. गरीब को मुफ्त अनाज देना सेवा है या नहीं, मुफ्त इलाज, शौचाल्य, नल से जल हमारी सरकार NDA दे रही है.
पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी- हमारी सरकार ने सभी पिछड़े वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी. आम लोगों को 10% आरश्रण दिया. डॉक्टर की पढ़ाई के लिए गरीबों को 10% आरश्रण एनडीए सरकार ने दिया. ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा हमारी सरकार ने दिलाया है.
एनडीए सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा को प्राथमिकता दी है. अब गरीब छात्र अपनी भाषा में भी परीक्षा दे सकेंगे. जमानत पर चल रहे लोगों पर चोरी के आरोप है. अब वे बिहार के लोगों के अधिकारों की चोरी करेंगे. हमने सुशासन को समृद्धि में बदला है.
महाराष्ट्र की जनता ने, हरियाणा की जनता ने भी भाजपा को पहले से कई अधिक सीटें देकर हमारी सरकारी पर विश्वास दिखाया है. मध्य प्रदेश में भी भाजपा को पिछले चुनाव में जबरदस्त जीत मिली है. हमें गुजरात में भी रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है. यूपी-उत्तराखंड में भी बीजेपी को दो-दो बार अवसर दिए हैं, जहां हर 5 साल में सरकार बदलती थी.
बिहार की जनता को लालटेन की सरकार नहीं चाहिए. बिहार में सबसे पास इंटरनेट और बिजली है. ऐसा कहकर पीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष किया है.
मिथिला कहता है पग-पग पोखर, माछ माखन, सरस बोल, मुस्की मुख पान- पीएम बोले जहां पग-पग पोखर है वहां के लोगों को दूसरे राज्यों से मछली मंगवानी पड़ती थी. 2014 में हमारी सरकार ने स्थिति बदली और पीएम मत्सय संवदा योजना की शुरुआत की. हमने मछुआरों को भी क्रेडिट कार्ड दिया. पिछले 1 दशक में बिहार में अब मछली उत्पादन दो गुना हो गया है.
मखाना सेक्टर में बढ़ोतरी पर फोकस- पीएम मोदी बोले मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया में लोग नाश्ते में मखाने को प्राथमिकता से देखें. मखाना के फायदों से सभी दुनिया के लोगों के बारे में जागरुक करेंगे. नए मखाना बोर्ड की मदद से मखाना उगाने वाले किसान पूरी दुनिया में छा जाएंगे.
28 करोड़ रुपये से ज्यादा बिहार के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधी से किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं. समस्तीपुर के भी 8 करोड़ लोगों को पैसे मिले हैं. आपके पैसे आपको मिलते रहे इसलिए एनडीए सरकार जरूरी है.
बिहार के नौजवानों के लिए सुनहरा भविष्य बहुत बड़ी प्राथमिकता है. मगर आरजेडी और कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है.
RJD के शासन में बिहार में रंगदारी, अपहरण और हत्या जैसी घटनाएं फली-फूली है. इसकी सबसे बड़ी भुग्तभोगी बिहार की महिलाएं रही. जंगलराज में मेरी माताओं को परेशानी हुई.
यह लठबंधन वाले जिन लोगों को चुनाव लड़वा रहे हैं, उससे साफ हो रहा है कि पुराने दिन वापस लाना चाह रहे हैं. अभी से आरजेडी-कांग्रेस के लोग छर्रा, कट्टा, दुनाली और घर से उठाने की धमकी दे रहे हैं. इनका प्रचार इन दुनालियों पर चल रहा है. इसलिए, बिहार के लोगों को इस लठबंधन से बचने की जरूरत है.
पहले मतदान फिर जलपान
बता दें कि समस्तीपुर में पहले चरण की वोटिंग में ही मतदान होगा. इसलिए, सभी लोग उस दिन बड़ी संख्या में लोग वोट डालने जाएं. इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाना है-बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे. पीएम बोले कि सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि पहले मतदान और फिर जलपान करें.
ये भी पढ़ें-‘महागठबंधन मुसलमानों को डरा-धमका कर उनसे वोट लेते हैं’, मुकेश सहनी को डिप्टी CM बनाने पर चिराग का हमला
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines