Bihar Elections 2025: बिहार की राजनीति में इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है. एनडीए और महागठबंधन पक्ष अपने-अपने दलों को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं. शनिवार को JDU ने अपने बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था. अब बीजेपी ने भी विरोधी नेताओं को बाहर कर दिया है. इन सबके अलावा, इस बार छठ के पर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के घर पहुंचे हैं. बता दें कि जेडीयू और लोजपा के बीच दरारों वाली कुछ अटकलें थी, जो अब खारिज हो गई है.
क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर सीएम पहुंचे हैं. इस पर उन्होंने कहा है कि नीतीश जी का मेरे आवास पर आने से छठ पर्व की खुशियां और बढ़ गई है. इससे जदयू और एलजेपी के बीच मतभेद की अफवाहें भी दूर हो गई है. महागठबंधन अपने प्रचारों में झूठे दावे करती हैं, जो अब खत्म हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें-‘बाहुबली मुन्ना शुक्ला की हत्या की हो रही साजिश’, जेल शिफ्ट होने पर बेटी और आरजेडी प्रत्याशी ने जताया शक
महागठबंधन और RJD को लपेटा
चिराग पासवान ने इस दौरान कहा कि विपक्ष के लोग हमेशा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर सवाल करते हैं. उनकी झूठी कहानियां ही उनका विधानसभा चुनाव के लिए एजेंडा है. पासवान ने हाल ही में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हुए हमले पर भी कहा कि राजद के लोग जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
पिछड़ा वर्ग सिर्फ वोट के लिए…
चिरान बोले कि- विपक्षी पार्टियां खासकर राजद की विचारधारा है कि चुनाव जीतने के लिए कोई भी तरीके का इस्तेमाल किया जाए. हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है. बख्तियारपुर से एनडीए उम्मीदवार, एलजेपी के नेता अरुण कुमार के काफिले पर विपक्षी पार्टियों से जुड़े लोगों ने हमला किया. इस घटना ने हमें यह सोचने पर मजबूर होना कर दिया है कि राजद सोचती है कि समाज के पिछड़े वर्गों के लोग सिर्फ वोट देने के लिए अच्छे हैं.
NDA की तैयारी पूरी
चिराग पासवान ने कहा कि हम विपक्षियों और राजद की नीतियों से अवगत है. हम बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे. राजद जब भी किसी और दल से पिछड़े वर्ग के नेताओं की मजबूती देखते हैं तो उन्हें धमकाने की कोशिश करते हैं. हम और LJP ऐसे लोगों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा. आने वाले चुनावों में NDA 243 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाएगा. हमारी सरकार का एजेंडा विकास है.
ये भी पढ़ें-‘वो बिहार में शरिया कानून लागू कर देंगे’, वक्फ एक्ट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines