हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सारी जमीन छीनकर…', दरभंगा रैली में NDA पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Bihar Election 2025 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में वोटिंग होने वाली है. पहले फेज के मतदान के लिए अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं. राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कई बड़े वादे भी किए हैं.

विज्ञापन

Live Updates

20:23 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'वक्फ कानून पर भ्रम फैला रहा विपक्ष...', अगवानपुर जनसभा में बोले राजनाथ सिंह

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ अनुमंडल के अगवानपुर मैदान में कहा कि विपक्ष केवल जनता में भ्रम फैला रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि हम वक्फ कानून को डस्ट बिन में फेंक देंगे. क्या एक राज्य सरकार को केंद्र के कानून को हटाने का अधिकार है. राजनाथ सिंह बाढ़ से प्रत्याशी डॉ सियाराम और मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों का वोट लेना चाहते थे, इसलिए गहन वोट पुनरीक्षण का विरोध कर रहे थे. हम ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिहार में मुस्लिम डिप्टी सीएम बनाना चाहता है. वे बनाना चाहते हैं, पर लोगों को नाम भी नहीं बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि जंगल राज में कहा जाता था कि न खाता न बही, जो लालू जी कहे सही. अब वह समय फिर से वापस नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा कि डॉक्टर सियाराम को वे जीत की माला नहीं पहनाएंगे, बल्कि जनता ही माला पहनाएगी. राजनाथ सिंह को मंच पर चांदी का मुकुट पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उन्होंने वह मुकुट चुनाव के बाद किसी गरीब की बेटी की शादी में दान करने के लिए भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को सौंप दिया.

19:40 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने NDA प्रत्याशी के लिए मांगी वोट, बोले- NDA सरकार बनी तो बिहार का बदलेगा नक्शा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी मंच पर मौजूद रहे. मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की नई गाथा लिखी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा किया. माता सीता का मंदिर भी जल्द बनकर तैयार होगा. मोहन यादव ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार फिर से बनी, तो बिहार के विकास का नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि नाथनगर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी मिथुन यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं. सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. मंच से मोदी-एनडीए जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

19:32 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने NDA प्रत्याशी के लिए मांगी वोट, बोले- NDA सरकार बनी तो बिहार का बदलेगा नक्शा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी मंच पर मौजूद रहे. मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की नई गाथा लिखी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा किया. माता सीता का मंदिर भी जल्द बनकर तैयार होगा. मोहन यादव ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार फिर से बनी, तो बिहार के विकास का नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि नाथनगर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी मिथुन यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं. सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. मंच से मोदी-एनडीए जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

17:17 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'महाठगबंधन के लोगों का लक्ष्य केवल वोट हथियाना' पटना में बोली दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "महाठगबंधन के लोग जो केवल चुनाव और मतों के लिए कुछ भी कर सकते हैं, देश का अपमान कर सकते हैं, किसी व्यक्ति के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, किसी मां के बारे में अपशब्द कह सकते हैं। उनका लक्ष्य केवल वोट हथियाना और जनता को बेवकूफ बनाना हैं... यदि ये लोग सोचते हैं कि वे बिहार की जनता को बेवकूफ बना लेंगे तो मैं उन्हें बताना चाहूंगी कि बिहार के लोग भोले जरूर हो सकते हैं लेकिन वे बेवकूफ नहीं हैं... बिहार की जनता विकास चाहती है और NDA के राज में उन्होंने विकास की जो रफ्तार देखी है, वे आगे उसी रफ्तार को बढ़ाना चाहती है।"

16:35 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: BJP, कांग्रेस और RJD के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में बढ़ी चुनावी सरगर्मी के बीच आर्थिक अपराध इकाई तीन बड़ी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ ने बड़ी कारवाई की गई है EOU ने BJP कांग्रेस और RJD के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में इन तीनों राजनीतिक पार्टियो के खिलाफ FIR दर्ज की है. इस बात की जानकारी EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों ने दी है. इन्होंने बताया की ये तीनों दल के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक और जातीय द्वेष फैलाया जा रहा था. जांच के बाद इन तीनों पार्टी के ख़िलाफ FIR दर्ज की गई है. इसके अलावा इन्होंने यह भी बताया की सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए बजपता एक चुनाव सेल का गठन किया गया है. जिसमे तीन शिफ्ट में हमारी टीम के लोग काम कर रहे है, ताकि आगे भी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा सके. वही EOU के ADG नैय्यर हसनैन ख़ान ने भी कहा कि चुनाव के दौरान कहीं काले धन का इस्तेमाल ना हो इसके लिए भी हमारी अलग अलग टिम दिनरात काम कर रही है. मैंने सभी जिले के SP से भी इस बाबत बात की है. आगे भी वैसे यह काम आयकर विभाग का होता है, लेकिन फिर से हम लोग आर्थिक अपराध को रोकने के लिए इस काम को कर रहे है.

16:14 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'अमित शाह ने कहा कि जमीन की कमी है...', दरभंगा में NDA पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव में बुधवार को दरभंगा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "अमित शाह ने कहा कि जमीन की कमी है. अगर जमीन की कमी है, तो अडानी को एक रुपये में कौन सी जमीन दी जा रही है? वह जमीन बिहार के किसान की नहीं है? जब अंबानी और अडानी को जमीन चाहिए होती है, तो वे ले लेते हैं. जब उन्हें किसी किसान से जमीन छीननी होती है, तो वे दो मिनट में ले लेते हैं. लेकिन जब कोई किसान कहता है कि उसका बच्चा रोजगार का सपना देखता है, तो अमित शाह कहते हैं कि बिहार में जमीन ही नहीं है. मैं धारावी (मुंबई) गया था. वहां बिहार के लोग रहते हैं. वे छोटे-छोटे व्यवसाय चलाते हैं। वहां लाखों-करोड़ों रुपये की जमीन है. वह सारी जमीन छीनकर अडानी को विकास के लिए दी जा रही है. इसे ही वे 'विकास' कहते हैं. अडानी और अंबानी को जो दिया जाता है, उसे विकास कहते हैं. उनके कर्ज़ उतने ही माफ़ किए जाते हैं जितने की उन्हें ज़रूरत होती है..."

13:52 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बीजेपी सामाजिक न्याय के खिलाफ-राहुल गांधी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नीतीश जी के चेहरे को सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है.

13:40 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मुज्जफ्फरपुर में तेजस्वी यादव दे रहे भाषण

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की रैली की शुरुआत हो चुकी है. मुज्जफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी भी प्रचार कर रहे हैं. भाषण देते हुए तेजस्वी ने बोला - मैंने किसी का नुकसान नहीं किया.

12:53 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के जनता लालू को विलन मानती थी और मानती है-सम्राट चौधरी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कहां बिहार के जनता लालू को विलन मानती थी और मानती है अब तेजस्वी यादव आप महागठबंधन के लोग भी उन्हें विलन मानने लगे हैं

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव को विलन मानती थी. उनके बेटा लालू प्रसाद यादव को विलन मानने लगे हैं यही कारण है कि जो मानिफेस्टो का उनका कार्यक्रम था उसे मेनिफेस्टो के कार्यक्रम में लालू यादव को कहीं पोस्ट में या मेनिफेस्टो के किताब में जगह नहीं दी गई

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तो पहले से ही उन्हें विलन मानती थी लेकिन अब बिहार की जनता उन्हें अभी भी विलन मानती है अब राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के लोग भी उन्हें विलन मानने लगे हैं बिहार के विकास की यही स्टोरी है कि लोग जब एयरपोर्ट में उतरते हैं तो विकास दिखाई देता है।

12:46 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मुस्लिम डिप्टी सीएम पर तेजस्वी ने साधी चुप्पी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: ओवैसी के मुस्लिम डिप्टी सीएम की घोषणा पर सवाल किए जाने पर तेजस्वी ने जवाब देने से किया इंकार. बोले- छोड़िए मैं इसके बारे में क्या कह सकता हूं?

12:19 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: ओवैसी ने कल कहा था कि भाजपा को मुसलमान वोट ना दे इस पर जमकर भड़क गए चिराग पासवान कहा कि कैसी सोच उनकी समझ जाइए की सोच के साथ यह बिहार में आए हैं और हम लोगों ने तो सबके लिए काम किया है हमारे देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास को लेकर के काम किया है सभी योजनाओं का फायदा सभी लोगों को मिलता है उसमें कहां कोई भेदभाव है यह इस तरह की बात कर रहे हैं बिल्कुल गलत है हम तो कहते हैं कि मुसलमान उनसे निकालिए और आप सभी लोगों पर जिम्मेदारी फिक्स कीजिए जिसको वोट देना है दीजिए लेकिन उनसे पूछिए कि आपने मेरे लिए क्या किया

उन्होंने ओवैसी पर कहा कि आप हमारे देश को किस कगार पर लेकर के जा रहे हैं आप क्या कहना चाह रहे हैं यह आप स्पष्ट कीजिए

उन्होंने कहा कि लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं जो बिल्कुल गलत है मुसलमान किसे वोट देता है नहीं देता है वह बात की बात है लेकिन हमारी पार्टी तो इसका एग्जांपल है कि हमारी पार्टी ने मुसलमान के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पार्टी को बर्बाद कर दिया मैं इससे ज्यादा क्या कर सकता हूं

12:09 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: रघुनाथपुर में CM योगी LIVE

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: रघुनाथपुर में CM योगी जनसभा कर रहे हैं. यहां वे बोलें- RJD कर रही है राम मंदिर का विरोध.
11:52 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन का मैनिफेस्टो जारी होने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के मैनिफेस्टो जारी होने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले कि हमने उनके माता-पिता का समय देखा है. हमने जंगल राज, आतंक का राज देखा है, विकास का तो नामोनिशान नहीं था.

watch | Patna, Bihar: On the release of the Mahagathbandhan's manifesto, Union Minister Jitan Ram Manjhi says, "...We have seen the time of their parents. We have seen Jungle Raj, terror rule, there was no name of development... Nitish Kumar and Prime Minister Narendra Modi have… pic.twitter.com/sPEIopYOkS
— ANI (@ANI) October 29, 2025
11:31 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: CM रेखा गुप्ता बिहार में करेंगी प्रचार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज बिहार में करेंगी NDA के लिए प्रचार. पटना पहुंची.

10:48 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी के बारे में सवाल करने पर क्या बोले तेज प्रताप?

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव से जब तेजस्वी यादव के मेनिफेस्टो के बारे में पूछा गया था उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल पूछ दिया कि आप हमसे तेजस्वी यादव के बारे में क्यों सवाल पूछते हैं हमारी सरकार बनेगी हम पलायन को रोकेंगे और बेरोजगारी को दूर करेंगे उन्होंने कहा कि मैं जहां-जहां जा रहा हूं वहां लहर ही लहर है

10:37 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:हमने कल जो घोषणाएं कीं, वे हमारा वादा हैं- तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के सीाएम उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव कहते हैं हमने कल जो घोषणाएं की, वे हमारा वादा हैं. हम उन्हें मिलकर पूरा करेंगे और हमने कुछ बड़ी घोषणाएं भी की हैं. हम OPS- ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने पर भी काम करेंगे.

watch | Patna | biharelection2025 | Mahagathbandhan CM candidate and RJD leader Tejashwi Yadav says, "The announcements we made yesterday are our pledge. We will fulfill it together. And we've also made some major announcements. We will also work to implement the OPS- Old… pic.twitter.com/M8juFUvfGq
— ANI (@ANI) October 29, 2025
10:33 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मुकेश साहनी ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भाजपा और ओवैसी पर बड़ा हमला

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर दी है।

उन्होंने कहा कि मुझे नीतीश कुमार पर गर्व है जो 2013 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़ रहे हैं और डिनर उन्होंने 2013 में कैंसिल किया उसके बाद लगातार उनसे लड़े कई मुद्दों पर लड़े और मुझे गर्व है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को हरा कर रखा है आज तक नरेंद्र मोदी उनसे नहीं जीते लेकिन कहीं ना कहीं बिहार का विकास रुक गया और अब नीतीश कुमार जी को रिटायरमेंट लेना चाहिए।

महाकाल बंधन के मेनिफेस्टो पर भाजपा के द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा बोलो क्या बोलेंगे हमारे तेजस्वी जी ने जो जो कहा उसकी कॉपी सरकार ने कर दिया उन्होंने कहा पेंशन बढ़ाएंगे तो पेंशन को उन्होंने बढ़ा दिया उन्होंने कहा कि मां-बहन सम्मान योजना में हम ₹25 देंगे तो महिलाओं को 10000 का देने का काम किया लेकिन उन लोगों के पास वीजा नहीं है हमारा जो विजन है हम उसे विजन पर काम करेंगे सरकार आने दीजिए हम हर एक-एक काम करेंगे और यह बात भाजपा के लोगों को भी पता है यह काम होगा।

ओवैसी के द्वारा यह सवाल उठाए जाने पर की 6% वाले को उपमुख्यमंत्री का पद और 17% अल्पसंख्यकों को कुछ नहीं मुकेश साहनी ने कहा कि उनको बोलिए हैदराबाद मिला है मौका हैदराबाद में काम करने के लिए

10:17 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव साझा रैली के लिए हुए रवाना

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव आगामी चुनाव प्रचार के लिए अपने आवास से निकले...

10:05 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हमारा विजन कॉपी कर रहे हैं CM

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब महागठबंधन के अंदर भी सियासी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी CM उम्मीदवार मुकेश सहनी ने तीखा हमला बोला है।

09:39 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पटना रवाना हुए CM नायब सिंह सैनी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पटना के लिए रवाना हो गए हैं.

watch | Delhi | Haryana CM Nayab Singh Saini leaves for Patna. He will address various public rallies in poll-bound Bihar.biharelection2025 pic.twitter.com/1NGGqV0c21
— ANI (@ANI) October 29, 2025
09:37 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की चिता जल गई

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के तेजस्वी पत्र जारी होने के बाद कल महागठबंधन की चिता भी जल गई है.watch | Patna, Bihar | On Mahagathbandhan releasing its manifesto for the biharelection2025, BJP national spokesperson Ajay Alok says, "Tejashwi Yadav burnt the effigy of Mahagathbandhan by launching the 'Tejashwi Pran' manifesto. There were no pics of Rahul Gandhi, Mukesh… pic.twitter.com/b0pKPQqz5D
— ANI (@ANI) October 29, 2025
08:19 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चिराग पासवान को बंदर बना दिए है

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट बताते हैं कि NDA ने चिराग पासवान को हनुमान कहा लेकिन उन्हें बंदर बना दिया गया है.watch | Patna, Bihar | biharelection2025 | VIP chief and Mahagathbandhan's Deputy CM face, Mukesh Sahani says, "...I have been declared the Deputy CM face, why would I go with the BJP? I will work under the leadership of Tejashwi Yadav, who is my younger brother...If I join… pic.twitter.com/tUlvqJaJ8c
— ANI (@ANI) October 29, 2025
08:04 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सीएम योगी की रैली

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: NDA के लिए आज बिहार में सीएम योगी भी करने वाले है रैली.

08:04 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राहुल-तेजस्वी की बिहार में रैली

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज से महागठबंधन भरेगा हुंकार. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे रैली.

06:36 (IST) 29 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: गृहमंत्री अमित शाह मैथिली ठाकुर के समर्थन में करेंगे प्रचार

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बड़े नेताओं की रैलियों की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में प्रचार करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह नवंबर के पहले सप्ताह में बेनीपट्टी पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके इस दौरे को भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि बेनीपट्टी सीट पर मुकाबला इस बार कांटे का है.

21:30 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: RJD बिहार के लोगों को गुमराह करना चाहती है- जीतन राम मांझी

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन द्वारा अपना घोषणापत्र जारी करने पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'उनकी जवाबदेही क्या है? अगर वे सत्ता में होते, तो बात अलग होती. वे जानते हैं कि वे सत्ता में नहीं आना चाहते... 2004 से पहले, उनके माता-पिता सत्ता में थे. उन्होंने कितना पलायन रोका?...वे सिर्फ बिहार के लोगों को गुमराह करना चाहते हैं.'

21:27 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: RJD शासन में बिहार छोड़ने पर मजबूर हुए लोग- संजय झा

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने पर, जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा, 'उनके (आरजेडी) शासन के दौरान, बड़े पैमाने पर दंगे, जातिगत हिंसा, लूटपाट और अपहरण हुए. लोगों को बिहार छोड़ने के लिए मजबूर किया गया.'

18:41 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: ये चुनाव जीतने के लिए जनता को मूर्ख बना रहे- प्रशांत किशोर

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं 2019 से करगहर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हूं. दो साल तक, जब मैं कोलकाता में था, मैंने वहां अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाया था. 2021 से, मेरा मतदाता पहचान पत्र करगहर विधानसभा क्षेत्र का है. अगर चुनाव आयोग कह रहा है कि मेरा नाम अन्य जगहों पर भी मतदाता के रूप में दर्ज है, तो वे SIR का इस्तेमाल करके सबको परेशान क्यों कर रहे हैं? चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस से मेरा कोई लेना-देना नहीं है...'

महागठबंधन द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने पर, वे कहते हैं, 'यह चुनाव जीतने के लिए बिहार की जनता को मूर्ख बनाने का एक और प्रयास है. लड़ाई एनडीए और जन सुराज के बीच है.'

18:38 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव झूठ बोलने में माहिर हैं- चिराग पासवान

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए घोषणापत्र जारी करने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'जब सत्ता में आना ही नहीं है तो झूठ बोलने में क्या हर्ज है. अभी तो उन्होंने परिवार में एक सरकारी नौकरी की बात कही है. अगर वो झूठ बोलने लगे तो हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा करेंगे. वो झूठ बोलने में इतने माहिर हैं...सब जानते हैं कि ये मुमकिन नहीं है...'

18:36 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: प्रशांक किशोर एक फर्जी व्यक्ति हैं- पप्पू यादव

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: दोहरे मतदाता पहचान पत्र के आरोपों पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग द्वारा लिखे गए पत्र पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'वह एक फर्जी व्यक्ति हैं. वह दुनिया के सबसे बड़े 'नटवरलाल' हैं...'

उन्होंने आगे कहा, 'बिहार की जनता ने महागठबंधन सरकार बनाने का मन बना लिया है.'

18:34 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: NDA कब जारी करेगा सीएम चेहरा?- तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'एनडीए सीएम का चेहरा और चुनाव के लिए घोषणापत्र कब जारी करेगा...'

17:38 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: 3 नवंबर को बिहार जांएगे अखिलेश यादव, करेंगे 3 जनसभाएं

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव 3 नवंबर को बिहार जाएंगे. बिहार में अखिलेश यादव की 3 जनसभाएं होंगी. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं करेंगे. पहली जनसभा बिहार के पूर्वी चंपारण में होगी. अखिलेश यादव की दूसरी जनसभा सिवान में होगी और तीसरी जनसभा कैमूर में अजीत सिंह के समर्थन में होगी.

17:06 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: NDA के पास नहीं है कोई 'संकल्प' - मुकेश सहनी

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन ने आगामी बिहार चुनाव2025 के लिए 'बिहार का तेजस्वी प्रण' शीर्षक से अपना घोषणापत्र जारी किया.

वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, 'आज हमने एक नए बिहार के लिए संकल्प पत्र जारी किया है...अगले 30-35 सालों तक हम बिहार की जनता की सेवा में काम करेंगे. हम जनता की सभी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे. हम जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे...राज्य की जनता महागठबंधन के समर्थन में खड़ी है और हम बिहार में सरकार बना रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, एनडीए के पास कोई 'संकल्प' नहीं है...'

16:54 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार में महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी हो गया है. इस घोषणा पत्र का नाम 'तेजस्वी प्रण' रखा गया है.

15:56 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: दो जगह की वोटर लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: जनसुराज पार्टी अध्यक्ष प्रशांत किशोर को निर्वाची पदाधिकारी, करगहर विधानसभा क्षेत्र द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि प्रशांत किशोर का नाम पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में मौजूद है. बंगाल में उनका नाम कोलकाता के 121 कालीघाट रोड के पते पर दर्ज है. ये वही पता है जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मुख्यालय है और यह इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में आता है. बताया जा रहा है कि जब 2021 में पीके ने ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बनाई थी, तब उनका नाम वहीं दर्ज हुआ था.

वहीं दूसरी ओर बिहार के रोहतास जिले के कोंअर गांव की वोटर लिस्ट में भी प्रशांत किशोर का नाम है. यह उनका पैतृक गांव है, जो करगहर विधानसभा क्षेत्र में आता है. यहां उनका मतदान केंद्र माध्य विद्यालय, कोंअर बताया गया है.

14:33 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: 30 अक्टूबर को NDA जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए NDA 30 अक्टूबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. इस दौरान कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है.

14:01 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: जो 20 साल में नहीं हुआ, वह 20 महीने में करेंगे

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने तेजस्वी यादव से पूछा सवाल, कहां "उन्होंने 15 साल में क्या किया''?

watch | Patna: On Tejashwi Yadav's "will do in 20 months what did not happen in 20 years" remark, Union Minister Rajiv Ranjan (Lalan) Singh says, "What did they do in 15 years? He was Deputy CM in 2015. In 2017, Nitish Kumar quit that alliance. Why? Because allegations of… pic.twitter.com/Hkr7TJ496H
— ANI (@ANI) October 28, 2025
13:11 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: हमे एक मौका दीजिए, नौकरी लगेगी पक्का

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी ने तरैया में भरी हुंकार. युवाओं से कहा एक मौका दीजिए नौकरी लगेगी पक्का, दूर होगी बेरोजगारी.हमें दीजिए एक मौक़ा
नौकरी मिलेगी पक्का
आपके भरोसे का लगाऊँगा छक्का!

📍तरैया, सारण pic.twitter.com/Q5xtONitDV
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2025
13:09 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी का सारण में जनसंबोधन

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव सारण पहुंचे. यहां लोगों के साथ संबोधन में उन्होंने लोगों से नौकरी के वादे किए.जनता ने बिगुल बजा दिया है।

📍मांझी विधानसभा, सारण pic.twitter.com/Oac3DydgHQ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2025
13:05 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी देगी बिहार के इन लोगों को नई योजना का लाभ

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: सरकार ने नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी पारंपरिक मेहनतकश जातियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। इन समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अब 5 साल के लिए 5 लाख रुपये की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य इन परंपरागत पेशों से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके कार्य को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना है। इससे वे न केवल अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार का मानना है कि देश की असली ताकत मेहनतकश हाथों में बसती है, इसलिए इस योजना से समाज के इन वर्गों को आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सम्मान दोनों मिलेगा।नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी मेहनतकश जातियों के स्वरोजगार, आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान की जाएगी। tejashwiyadav nayabihar jobs pic.twitter.com/17XL6bhRGO
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2025
12:51 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार में कब होगी वोटिंग?

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार में दो चरणों में मतदान किए जाएंगे. पहले मतदान के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी.

10:51 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: NDA का घोषणा पत्र कब जारी होगा?

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव का NDA पर निशाना, 'हमने CM चेहरा और विजन दिया, NDA बताए उनका रोडमैप क्या है?' जानिए क्या बोले...watch | Patna, Bihar: Mahagathbandhan CM candidate and RJD leader Tejashwi Yadav says, "We have announced the CM's face as well. Today, we are going to release the 'Tejashwi Pran Patra' on how we are going to work for the next 5 years. We want NDA to announce the name of their… pic.twitter.com/8BHcZZAdZZ
— ANI (@ANI) October 28, 2025
10:29 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बाढ़ सबडिवीजन में छठ पर्व पर अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: छठ पर्व की खुशियों के बीच बाढ़ उपखंड से दुखद खबर सामने आई है। अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे छठ घाटों और आसपास के इलाकों में उस समय हुए जब श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे थे

10:29 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:बिहार में PM मोदी और नीतीश कुमार का कारवां चलता रहना चाहिए, NDA को मिलेगा 2-3 गुना बहुमत

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार ने NDA की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा जताएगी watch | Patna, Bihar: On the Bihar Assembly Elections 2020, JD(U) leader Arun Kumar says, "The feeling of the masses is that people with positive mentality and development in their minds should continue to stay in the government. The caravan of PM Modi and Nitish Kumar should… pic.twitter.com/OmVtmqWfkG
— ANI (@ANI) October 28, 2025
09:21 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: सेवा भाव से काम करूंगा, जैसा आदेश मिलेगा- पवन सिंह

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सिंगर-एक्टर और बीजेपी सदस्य पवन सिंह ने अपने अंदाज़ में राजनीति पर प्रतिक्रिया दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कल से चुनावी कैंपेन शुरू करेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे सेवा भाव से काम करना है, जैसा मुझे ऑर्डर मिलेगा।”

पवन सिंह ने आगे कहा कि आज का दिन राजनीति नहीं, आस्था और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, 'आज बहुत बड़ा दिन है। आज छठ पर हम एक-दूसरे से मिल रहे हैं। मैं घाट पर भी जाऊंगा। तो आज के लिए पॉलिटिकल बातें बंद करते हैं.

watch | biharelection2025 | Jokahri, Bhojpur, when asked if he will campaign from tomorrow, singer-actor and BJP member Pawan Singh says, "...I have to serve with a sense of service, as I receive orders."

He also says, "This is a big day. Today on chhath, we are meeting each… pic.twitter.com/NMo1M5UEcY
— ANI (@ANI) October 28, 2025
09:18 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:बिहार में बदलाव की लहर है, इस बार महागठबंधन ही जीतेगा

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और महागठबंधन की जीत तय है। महुआ माजी ने कहा, “बिहार के लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके हैं। राज्य में बेरोज़गारी चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान परेशान हैं और महंगाई ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। अब लोग बदलाव चाहते हैं और वे महागठबंधन की तरफ बढ़ रहे हैं .watch | Ranchi, Jharkhand: On Bihar Assembly Elections, JMM MP Mahua Maji says, "... Mahagathbandhan is going to win this time. The people of Bihar are fed up with the current government. There is extreme unemployment in Bihar. The people of the state want a change in Bihar and… pic.twitter.com/uac759yzpn
— ANI (@ANI) October 28, 2025
08:16 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: कल से बिहार में राहुल-तेजस्वी की रैली

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी रैलियां और जनसभाएं करेंगे.

08:14 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: आज महागठबंधन करेगा अपना घोषणा पत्र जारी

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन आज पटना में शाम 4:30 बजे घोषणा पत्र जारी करेगा. इस दौरान प्रियंका गांधी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बन सकती है.

06:31 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: चिराग पासवान सूर्योदय के लिए परिवार संग पहुंचे घाट

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: केंद्रिय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार संग छठ घाट पहुंचे. कुछ ही देर में होगा सूर्योदय.

watch | Patna, Bihar | Union Minister Chirag Paswan participates in chhathpuja rituals at his residence on the last day of the festival. pic.twitter.com/nM3gtCFv9K
— ANI (@ANI) October 28, 2025
06:28 (IST) 28 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: ओवैसी आज बिहार में गरजेंगे, गोपालगंज और मोतिहारी में जनसभाएं

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज गोपालगंज और मोतिहारी में जनसभाएं करेंगे. ओवैसी यहां अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ओवैसी की सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. बताया जा रहा है कि वे इस दौरान एनडीए और महागठबंधन दोनों पर निशाना साधते हुए मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.

18:33 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: 'नहीं, यह झूठ है. मैं इसका खंडन करता हूं...' राजद में वापसी करने की बात पर बोले तेज प्रताप यादव

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बिहार के लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं. 'अगर उनके कुछ उम्मीदवार जीत जाते हैं तो वे राजद में वापसी करेंगे?' के सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं, यह झूठ है. मैं इसका खंडन करता हूं. जिसने भी यह कहा है, वह गलत है."

18:24 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी बिहारवासियों को छठ की शुभकामनाएं

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि "मैं पूरे बिहारवासियों और देशवासियों को छठ की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं और बधाई देता हूं. छठ के इस महापर्व के साथ ही हमारे प्रदेश में लोकतंत्र का भी महापर्व चल रहा है. ऐसे में मैं कामना करता हूं कि बिहार को आने वाले समय में वो सारी विकसित सुविधाएं मिलें जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री ने की, हमने की. छठी मैया आशीर्वाद दें कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें. ये समझ आता है कि बिहारवासियों ने मन बना लिया है कि एक बड़ी जीत के साथ इस बार हम(NDA) बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं."

18:01 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: 'SIR कीजिए या FIR कीजिए, कुछ नहीं होने वाला है.' बोले प्रशांत किशोर

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार के पूर्णिया जिले में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ECI द्वारा 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के चरण 2 की घोषणा करने पर कहा कि "SIR बिहार में हुआ था, लेकिन उससे क्या हुआ? क्या किसी का नाम कटा? कुछ लोगों को परेशानी हुई, लेकिन भाजपा वाले कितना भी जोर लगा लें. लेकिन जब जनता आपके खिलाफ हो जाएगी. तो SIR कीजिए या FIR कीजिए, कुछ नहीं होने वाला है."

16:23 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय परिवार के साथ छठ पूजा के लिए घाट पर पहुंचे

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय छठ पूजा अनुष्ठान करने के लिए अपने परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे.

16:09 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: 'संध्या अर्घ्य' में शामिल हुईं अभिनेत्री अक्षरा सिंह

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार की राजधानी पटना में अभिनेत्री अक्षरा सिंह मीनार घाट, दीघा में परिवार के साथ छठ पूजा 2025 के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' में शामिल हुईं.

15:49 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: पटना में 103 छठ घाट पर NDRF की 10 टीमें तैनात, कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने दी जानकारी

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार NDRF के कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने बताया, "पटना शहर में कुल 103 छठ घाट हैं, जहां हमारी NDRF की 10 टीमें तैनात हैं... हमारी जो 10 टीमें हैं उनके पास मोटर बोट्स, लाइफबॉय लाइफ जैकेट आदि मौजूद हैं... 30 से 35 किलोमीटर के इलाके में जहां भी जरूरत है वहां पर हमने समर्पित नौकाएं उपलब्धि करवाई हैं... जिला प्रशासन की तरफ से लगातार घोषणा की जा रही है बैरिकेडिंग को कोई भी छठ व्रती पार ना करे... कहीं डूबने की घटना सामने आती है तो वहां हमारे डीप डाइवर्स भी मौजूद हैं..."

14:52 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी ने राज्य के लिए क्या किया है- जीतन राम मांझी

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: कांग्रेस के "जन-नायक" ट्वीट में लोकसभा नेता राहुल गांधी को शामिल करने पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'जन-नायक' की उपाधि देश की जनता देती है, इस पर खुद दावा नहीं किया जा सकता. मुझे बताया गया कि लोग तेजस्वी यादव को 'जन-नायक' कहते हैं. फिर, यह 'जन-नायक' शब्द का अपमान है. कर्पूरी ठाकुर जी को 'जन-नायक' कहा जाता था. तेजस्वी ने राज्य में क्या किया है?'

14:36 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:छठ के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल ने नया गाना लांच किया!

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: छठ के पर्व पर राष्ट्रीय जनता दल ने नया गाना लांच किया. इस गाने के बोल हैं- सरकार बदलने वाली है, बिहार बदलने वाला है!

12:54 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: राहुल गांधी करेंगे रैली

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव के लिए 29 अक्टूबर से रैली करेंगे राहुल गांधी. तेजस्वी का देंगे.

12:01 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:तेजस्वी यादव के ‘वक्फ बिल’ बयान पर भड़के RLD नेता मलूक नागर

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के वरिष्ठ नेता मलूक नागर ने तेजस्वी यादव के हालिया ‘वक्फ बिल’ संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। नागर ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान या तो उनकी अधूरी जानकारी को दर्शाता है या फिर वे जनता को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं।

मलूक नागर ने कहा, “या तो उन्होंने ठीक से स्टडी नहीं की है, या उन्हें पता नहीं है, या वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। वक्फ बिल का 99% हिस्सा गरीब, पिछड़े, आम और दलित मुसलमानों के फेवर में था, और अगर 1% भी गुंजाइश थी, तो सुप्रीम कोर्ट ने उसमें निर्देश जारी किए थे।”

watch | Delhi: On Tejashwi Yadav's 'Waqf Bill' remark, RLD leader Malook Nagar says, "...Either he has not done a thorough study, or he does not know, or he is misleading the public. 99% of the bill was in favour of the poor, backward, common and Dalit Muslims, and if there was… pic.twitter.com/1naPCb8SQf
— ANI (@ANI) October 27, 2025
11:20 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:SIR करवाने का चुनाव आयोग पर पूरा अधिकार

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: SIR के मुद्दे पर JD(U) नेता नीरज कुमार कहते हैं- जिन वोटर्स के नाम डुप्लीकेट हैं या जो मर चुके हैं, उन्हें अपडेट करना ज़रूरी है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने SIR पर पॉलिटिकल आपत्तियां उठाईं। लेकिन न्यायपालिका ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसलिए चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, और उसे SIR कराने का अधिकार है.

watch | Patna, Bihar: On the SIR issue, JD(U) leader Neeraj Kumar says, "...It is necessary to update the voters who have duplicate entries or are deceased. In this regard, the Congress party made political objections to the SIR. But the judiciary did not accept it. So the… pic.twitter.com/7ERvTo19Oq
— ANI (@ANI) October 27, 2025
11:00 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:कल जारी होगा महागठबंधन का घोषणा पत्र

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: महागठबंधन का घोषणा पत्र कल शाम 4:30 बजे जारी हो सकता है.

10:22 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: जातिवाद और फर्जी वीडियो की राजनीति से दूर रहें

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सिंगर-एक्टर और आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी वीडियो और जातिवाद की राजनीति को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए इतने नीचे गिर गए हैं कि वे अपने ही समर्थकों से गलत वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करवा रहे हैं।

खेसारी ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए इस हद तक कैसे जा सकते हैं। वे जाति का कार्ड खेलकर लोगों को भड़काना चाहते हैं। मैं कभी जातिवादी नहीं रहा और न ही रहूँगा। बिहार के हर समुदाय के लोग मुझे प्यार करते हैं। मैं सिर्फ यह सोचता हूँ कि छपरा को कैसे बेहतर बनाया जाए।”

watch | Chapra, Bihar: Singer-actor and RJD leader Khesari Lal Yadav says, "I can't understand why candidates can stoop so low to win elections as to get their own people to make videos and share them on their own IDs. Imagine their mentality? They want to share inappropriate… pic.twitter.com/5KixnJj5fb
— ANI (@ANI) October 27, 2025
09:33 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी पर बरसे बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Bihar Elections 2025 LIVE Updates:

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब महागठबंधन के पास जनता के सामने पेश करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा, “INDIA गठबंधन का महागठबंधन अब सिर्फ एक हफ़्ते तक ‘जुमलेबाजी’ करेगा, क्योंकि उनके पास करने को कुछ नहीं बचा है।”

बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार की जनता अब पूरी तरह से समझ चुकी है कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘जुमलेबाजी’ अब असर नहीं करेगी। लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे। जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी।”

watch | Patna, Bihar: On RJD leader Tejashwi Yadav, Bihar BJP President Dilip Jaiswal says, "The 'Mahalathbandhan' of INDIA alliance will do 'jumlebazi' for one week as they do not have any other issue. Now the voters won't fall for Rahul Gandhi's and Tejashwi Yadav's… pic.twitter.com/QkZUCHTv4Z
— ANI (@ANI) October 27, 2025
08:04 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य, डबल इंजन सरकार ने बदला बिहार का चेहरा

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार का मुख्य मुद्दा अब विकास और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में “पूर्वोदय” की कल्पना के साथ पूर्वी भारत को विशेष प्राथमिकता दी है, और बिहार उसका सबसे बड़ा लाभार्थी बना है।

प्रधान ने कहा, “बिहार में बहुत पोटेंशियल है। पिछले 20 सालों में हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में बदलाव लाने का काम किया है। आज बिहार की सड़कें, नए एयरपोर्ट, रेलवे ट्रैक और जल संसाधन इस परिवर्तन के साक्षी हैं।”

watch | Patna, Bihar: Union Minister and BJP election in-charge Dharmendra Pradhan says, "The main issue in Bihar is fulfilling the aspirations of Bihar's youth. Bihar has immense potential. In the last 20 years, and especially in the last 11 years, Prime Minister Narendra Modi… pic.twitter.com/C5wnNeTzVK
— ANI (@ANI) October 27, 2025
08:00 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: कब होंगे पहले फेज के चुनाव?

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: बिहार में पहले फेज की वोटिंग को सिर्फ 8 दिन बचे हैं. 6 नवंबर को होंगे मतदान.

08:00 (IST) 27 Oct 2025

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव ने किए वादे

Bihar Elections 2025 LIVE Updates: रविवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा. साथ ही, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन सुविधा और 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा. तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की कि पीडीएस डीलरों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी. इसके अलावा, नाई, कुम्हार और लौहार समुदायों को पांच वर्षों में पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ 8 दिन शेष हैं. ऐसे में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत चुनावी मैदान में झोंक दी है. इस बीच राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत प्रतिनिधियों से कई बड़े वादे और आश्वासन दिए हैं. तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पंचायत प्रतिनिधियों को न सिर्फ अधिक अधिकार दिए जाएंगे बल्कि विकास योजनाओं में उनकी भूमिका भी और मजबूत की जाएगी.

पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान और अधिकार का भरोसा

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को सिर्फ नाम के लिए रखा है, असल में उनके पास कोई शक्ति नहीं है. उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार आने पर हर पंचायत प्रतिनिधि को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और उनके मानदेय में दोगुना बढ़ोतरी की जाएगी. साथ ही पंचायत भवनों के विकास, डिजिटल सुविधा और स्थानीय रोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने की बात भी कही. पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी और उन्हें 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी दिया जाएगा.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहीए न्यूज 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola