Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बड़ा एक्शन लिया है. पार्टी के विरुद्ध जाकर काम करने वाले 11 लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. इन लोगों में बिहार के पूर्व मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग और जमालपुर से विधायक शैलेश कुमार भी शामिल हैं.
पार्टी ने जारी किया नोटिस
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 आम चुनावों के संदर्भ में जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और आचरण उल्लंघन के कारण कुछ नेताओं को पार्टी से निष्काषित करने का निर्णय लिया है. पार्टी ने इसके लिए एक सूचना पत्र भी जारी किया है. इस पत्र को चंदन कुमार सिंह प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी ने जारी किया है.
इन लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता
1.श्री शैलेश कुमार- पूर्व मंत्री, जमालपुर, मुंगेर.
2.श्री संजय प्रसाद- पूर्व स०वि०प०, चकाई, जमुई.
3.श्री श्याम बहादुर सिंह- पूर्व स०वि०स०, बडहरिया, सीवान.
4.श्री रणविजय सिंह- पूर्व स०वि०प०, बड़हरा, भोजपुर.
5.श्री सुदर्शन कुमार- पूर्व स०वि०स०, बरबीधा, शेखपुरा.
6.श्री अमर कुमार सिंह- साहेबपुर कमाल, बेगूसराय.
7.डॉ. आसमा परवीन- महुआ, वैशाली.
8.श्री लब कुमार- नवीनगर, औरंगाबाद.
9.श्रीमती आशा सुमन- कदवा, कटिहार.
10.श्री दिव्यांशु भारद्वाज- मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण.
11.श्री विवेक शुक्ला- जिरादेई, सीवान.
क्यों निकाला गया पार्टी से?
पार्टी द्वारा साझा किए गए पत्र में स्पष्ट बताया गया है कि इन नेताओं की विचारधारा पार्टी के विपरीत कार्यों को करने की थी. इस वजह से उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है. इस निर्णय से पार्टी में अनुशासन की स्थिति मजबूत होगी. आने वाले चुनावों में भी पार्टी की छवि पर इसका सकारात्मक असर दिखाई पड़ेगा.
ये भी पढ़ें-राजापाकर सीट पर खत्म हुई फ्रेंडली फाइट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी बनीं महागठबंधन की उम्मीदवार
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines