Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। राजनीतिक पार्टियों के साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची जारी करने की दिनांक घोषित कर दी है। 1 अगस्त को बिहार में प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी।
चुनाव आयोग इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में है। राज्य में असल मतदाताओं का सर्वे कराने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष मतदाता गहन परीक्षण शुरू कराया था। इसमें मतदाता सूची में शामिल होने के लिए नागरिकों को गणना फॉर्म (इन्यूमरेशन फॉर्म) भरकर डॉक्यूमेंट जमा करना है। चुनाव आयोग ने रविवार को एक्स पर जानकारी साझा की है कि 1 अगस्त 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी। इसमें उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल होंगे जो गणना फॉर्म जमा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार मतदाता सूची सत्यापन को लेकर बड़ी खबर, मांगे गए 11 दस्तावेजों में कोई छूट नहीं
बाद में भी जमा कर सकेंगे डॉक्यूमेंट
चुनाव आयोग ने बताया कि मौजूदा मतदाताओं को डॉक्यूमेंट जमा करने में सुविधा देने के लिए हम लोग हर उपाय कर रहें हैं। जिन मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र जमा कर दिया है। उन्हें बाद में भी डॉक्यूमेंट जमा करने का समय मिलेगा।
इन्हें नहीं देने होंगे डॉक्यूमेंट
चुनाव आयोग ने बताया कि सभी को गणना फॉर्म के साथ या बाद में अपने डॉक्यूमेंट जमा करना अनिवार्य होगा। जिन लोगों के नाम 2003 की मतदाता सूची में उन्हें डॉक्यूमेंट जमा करने की अनिवार्यता नहीं है। वो सिर्फ गणना फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
ऐसी फाइनल होगी मतदाता सूची
बिहार में चुनाव आयोग 6 चरणों में मतदाता सूची फाइनल करेगा। पहले चरण में 3 जुलाई तक लोगों को गणना फॉर्म दिए गए। यह फॉर्म थोड़ा पहले से भरा होगा। दूसरे चरण में 25 जुलाई तक मतदाताओं को यह फॉर्म भरकर बीएलओ को देना होगा। तीसरे चरण में सभी मतदाताओं से फॉर्म जमा 26 जुलाई तक डाटा मोबाइल ऐप या इसीआइनेट पर अपलोड करेंगे। चौथे चरण में 1 अगस्त को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी।
यह सूची वेबसाइट और राजनीतिक दलों को दी जाएगी। पांचवें चरण में 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। अंतिम यानी छठें चरण में फाइनल मतदाता सूची 30 सितंबर को जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्या है बिहार का ‘SIR’? जिसको लेकर आमने-सामने आ गए चुनाव आयोग और विपक्ष
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines