Bihar Election: समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर ब्लॉक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया, जब डॉग बाबू के नाम पर निवास प्रमाण पत्र बनाने का मामला अभी थमा भी नहीं है। बता दें कि विपक्ष लगातार SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद फिर से कई सवाल खडे़ हो रहे हैं।
ट्रंप का भी बना दिया निवास प्रमाण पत्र
डोनाल्ड ट्रंप अभी तक भारत में अपने टैरिफ को लेकर सुर्खियों में थे, लेकिन अब उनकी एंट्री बिहार के इलेक्शन में भी हो गई है। दरअसल, एक निवास प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उनको बिहार के समस्तीपुर का बताया जा रहा है। उनके नाम पर ये सर्टिफिकेट मोहद्दीनगर ब्लॉक में जारी किया गया है। इस पर आवेदन की तारीख भी लिखी गई है। इसका आवेदन 29 जुलाई 2025 को किया गया था।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, 2 वोटर कार्ड मामले में पटना में दर्ज हुई शिकायत
मामले में दर्ज हुई FIR
आवेदन पत्र पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो के साथ कई पर्सनल जानकारियां दी गई हैं। यह मामला सामने आने के बाद तुरंत इस पर एक्शन लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्व अधिकारी मोहिउद्दीननगर ने 4 अगस्त 2025 को ही इस आवेदन को रद्द कर दिया था। साथ ही एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने समस्तीपुर में FIR दर्ज हुई है। कहा जा रहा है कि ये सब गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम को प्रभावित करने के लिए किया गया है। इस मामले पर प्रशासन की कड़ी नजर बनाए हुए है।
बता दें कि इसके पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपना नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी की गई बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।
ये भी पढ़ें: यादव-मुस्लिम…, तेज प्रताप यादव ने बता दिया चुनाव के तुरंत बाद करेंगे ये 2 काम
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
17 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
22 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
23 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines