हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में चुनावी बयानबाजी तेज, मंत्री जमा खान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंत्री जमा खान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जल्दबाजी में बयानबाजी कर रहे हैं। जमा खान ने वक्फ संशोधन रैली को राजनीतिक मंच बताते हुए एनडीए की मजबूती और 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन

 Bihar News : बिहार में वक्फ कानून पर तेजस्वी यादव के दिए बयान पर मंत्री जमा खान ने पलटवार किया है।  मंत्री ने तेजस्वी यादव द्वारा वक्फ संशोधन बिल को कूड़ेदान में फेंकने वाले बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है।

वक्फ संशोधन बिल को लेकर बयान

इस रैली का आयोजन वक्फ संशोधन बिल को लेकर किया गया था, लेकिन जमा खान ने इसे राजनीतिक मंच बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह किसी एक समुदाय का मंच नहीं था, बल्कि यह एक राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित था। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस तरह के मंचों के जरिए मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने हमेशा सबका साथ और सबका विकास किया है। उन्होंने बिहार को अपना परिवार समझकर काम किया है।

तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

एक दिन पहले राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि उनकी सरकार आई तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंग। बिहार सरकार मंत्री जमा खान ने तेजस्वी यादव द्वारा वक्फ संशोधन बिल को कूड़ेदान में फेंकने वाले बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है। उन्होंने पूछा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने 15 साल के शासनकाल में मुस्लिम समुदाय के लिए क्या किया। आज वह जिस समुदाय की बात कर रहे हैं, उन्हीं के विश्वास को पहले धोखा दिया। अब जल्दबाजी में बयानबाजी कर रहे हैं

नीतीश–मोदी की साझा तस्वीर पर सफाई

हाल ही में जदयू कार्यालय की दीवारों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साझा तस्वीरों को लेकर उठे सवालों का जवाब भी बिहार सरकार मंत्री जमा खान ने स्पष्ट रूप से दिया हम एनडीए के साथ हैं हमारे नेता नीतीश कुमार हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर हम सबका विकास करना चाहते हैं। तस्वीरें उसी रिश्ते और गठबंधन की प्रतीक हैं

2025 में फिर से एनडीए सरकार का दावा

जमा खान ने दावा किया कि 2025 में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हर समुदाय को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई आयाम तय किए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें