ओवैसी ने द‍िया तेजस्वी को करारा जवाब, 2020 में RJD ने तोड़े थे विधायक; उन्‍हीं सीटों पर AIMIM की हुई जीत

ब‍िहार इलेक्‍शन में NDA की तुफानी लहर तेजस्वी यादव का महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटों पर सिमेट द‍िया. इस बीच ओवैसी, सीमांचल में अपने सभी पांच सीटों को बचाने में कामयाब रही. AIMIM के पास वो सभी 5 सीटें बनी रहीं, ज‍िसे उसने साल 2020 में जीती थी.

tejaswi yadav

Bihar Election Result: ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और NDA ने अपना परचम लहरा द‍िया है. शुक्रवार को जारी नतीजों में एनडीए को 202 सीटें और तेजस्‍वी के महागठबंधन को 35 सीटों पर स‍िमटना पड़ा. यानी NDA ने इस बार भी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही. महागठबंधन और NDA की चुनावी जंग के बीच ओवैसी की पार्टी ने भी लोगों का ध्‍यान खींचा. दरअसल,ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सीमांचल की पांच सीटों पर जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से तीन सीटें वो हैं, ज‍िस पर प‍िछले व‍िधानसभा चुनाव में भी AIMIM ने जीत हास‍िल की थी. खास बात ये है क‍ि ओवैसी ने चुनाव से पहले महागठबंधन से इन सीटों की मांग की थी. लेक‍िन बात नहीं बनी. मोदी और नीतीश की तूफानी लहर के बीच ये जीत हास‍िल करना मायने रखता है.

सीमांचल की इन 5 सीटों पर जीती AIMIM
जोकीहाट से मुरशिद आलम
बहादुरगंज से तौसीफ आलम
कोचाधामन से सरवर आलम
अमौर से अख्तरुल ईमान
बायसी से गुलाम सरवर

विज्ञापन

जीत दर्ज कर तेजस्‍वी को द‍िया करारा जवाब
AIMIM ने प‍िछले व‍िधानसभा चुनाव 2020 में भी इन पांचों सीटों पर जीत हास‍िल की थी. लेक‍िन जीतने के बाद 5 में से तीन ने दल बदल लिया और वो तेजस्‍वी के साथ हो गए. अब पांच साल बाद AIMIM ने एक बार फ‍िर उन तीन सीटों जोकीहाट, कोचाधामन और बायसी सीट पर दोबारा जीत झटक ली है, ज‍िसके नेता, तेजस्‍वी यादव की पार्टी से जुड़ गए थे. इसे लेकर ओवैसी ने तेजस्‍वी पर पार्टी तोड़ने और खत्‍म करने की कोश‍िश करने का आरोप भी लगाया था.

ओवैसी पर सीमांचल को भरोसा
ओवैसी की पार्टी की जीत, ज्‍यादातर मुस्‍ल‍िम बहुल क्षेत्रों में हुई है. हालांक‍ि इन्‍हीं सीटों से जीते व‍िधायक RJD में शाम‍िल हो गए थे, लेक‍िन फ‍िर से इन्‍हें जीतने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बी टीम का टैग लगने के बावजूद सीमांचल की जनता ने उन पर अपना भरोसा बनाए रखा. ओवैसी ने कहा क‍ि सीमांचल से न तो र‍िश्‍ता खत्‍म हुआ है, न होगा. जब तक ओवैसी जिंदा है और उसके बाद भी रहेगा. ओवैसी ने कहा क‍ि ये जीत सीमांचल की अवाम और अल्‍लाह की रहमत है.

विज्ञापन

तेजस्वी पर तंज
ओवैसी ने तेजस्वी की पार्टी को म‍िली करारी हार पर भी तंज कसते हुए कहा क‍ि जो इंसान अपने बड़े भाई को न मना सके, वो बिहार की जनता को क्या जोड़ेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ