Bihar Election Result: क्या चुनाव जीतते ही विधायकों को मिलने लगती है सैलरी? MLA बनने पर मिलती है ये सभी सुविधाएं

bihar election 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार में चुनाव नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई. बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार की वापसी पक्की हो गई है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है. रुझानों में एनडीए को 190 से अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, जबकि विपक्ष के खाते में सिर्फ 50 सीटें ही आ रही हैं. इस बीच कई लोगों के मन में सवाल होगा कि अगर कोई प्रत्याशी चुनाव जीतता है, या विधायक बनता है तो क्या पहले दिन से ही उसे सैलरी मिलनी शुरू हो जाती है. विधायकों की कितनी सैलरी होती है? जीतने वाले विधायक को क्या सुविधाएं मिलती हैं. आइए इन सभी सवालों का जवाब आपको को बताते हैं.

कब से मिलने लगती है विधायकों को सैलरी?


बिहार में अगली सरकार किसकी बन रही है ये तो लगभग साफ हो गया है. बिहार में जल्द ही नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं, NDA के विधायकों की बात करें तो कई दिग्गज अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे, तो कई विपक्ष के खेमे से उनकी सीट छीनकर अपने खाते में लेकर आए. आपको बता दें कि चुनाव जीतते ही किसी भी विधायक को पहले दिन से या अपने आप ही सैलरी और अन्य सुविधाएं नहीं मिल जातीं. विधायकों को मिलने वाली सभी सुविधाएं तभी शुरू होती हैं, जब वो आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण करते हैं.

वेतन के साथ-साथ और कौन सी सुविधाएं?


चुनाव जीतने के बाद शपथ लेने वाले विधायकों को सैलरी के साथ-साथ भत्ता और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं. विधायकों को राज्य क राजधानी में रहने के लिए आवास, दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, प्रदेश की सरकारी बस में यात्रा की सुविधा, वाहन भत्ता, निजी सचिव प्रावधान, मेडिकल सुविधाएं जैसी कई अन्य सहूलियतें मिलती हैं. हालांकि कई राज्यों में ये सुविधाएं अलग या कम और ज्यादा भी हो सकती हैं. आपको बता दें कि तेलंगाना देश का पहला राज्य है जहां विधायकों को सबसे अधिक 2,30,000 (भत्ते के साथ प्रतिमाह) सैलरी मिलती है, वहीं सबसे कम 34000 रुपये सैलरी त्रिपुरा के विधायकों को मिलती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ