बिहार चुनाव में अब हर पल दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। एनडीए में कई दिनों तक चले सीटों का संघर्ष बड़े प्रयासों के बाद शांत हो गया। बीजेपी-जेडीयू को 101-101 सीटें, चिराग की पार्टी को एलजेपी (आर) को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाह रालोम पार्टी को 6-6 सीटें मिली थीं। इस बंटवारे में सीटों की संख्या तो तय हो गई लेकिन अब सीटों के नाम पर विवाद शुरू हो गया है।
जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को दी गई 3 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। नीतीश ने गायघाट, राजगीर और सोनबरसा सीट से अपने प्रत्याशियों को सिबंल दे दिया है। जबकि सीट बंटवारे में ये तीनों सीटें चिराग पासवान को दी गई थीं।
यह भी पढ़ें: जन सुराज के प्रशांत किशोर ने छोड़ी उम्मीदवारी, राघोपुर से चंचल सिंह को बनाया प्रत्याशी
चिराग के सांसद की बेटी को दिया टिकट
नीतीश कुमार ने ना सिर्फ गायघाट सीट ले ली है बल्कि चिराग के उम्मीदवार कोमल सिंह को भी ले लिया है। लोजपा सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह को ही जेडीयू उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजगीर सीट भी लोजपा को दी गई थी। नीतीश कुमार ने इस पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। कौशल किशोर को यहां से जेडीयू ने अपना सिंबल दिया है।
इसके पहले नीतीश कुमार सोनबरसा सीट के लिए रत्नेश सदा को पार्टी का सिंबल दे चुके हैं। इन्हीं तीन सीटों और तारापुर को लेकर नीतीश कुमार कल से नाराज थे। तारापुर सीट पर भाजपा ने सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: BJP ने विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री जैसे दिग्गजों के काटे टिकट, इन युवाओं पर जताया भरोसा
बीजेपी ने जारी किए लिस्ट
बीजेपी ने चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी की यह पहली लिस्ट है। वहीं जन सुराज पार्टी और आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की दो-दो सूची जारी कर चुकी है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines