हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'चिराग पासवान मेरे नेता, कहीं और जानें…', नामांकन रद्द होने पर सीमा सिंह का पहला बयान

बिहार में मढ़ौरा चर्चित सीट बन गई है। यहां से एनडीए प्रत्याशी सीमा सिंह का नामाकंन रद्द होने से मुकाबला एक तरफा हो गया है। नामाकंन रद्द होने के बाद सीमा सिंह का पहला बयान सामने आया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
चिराग पासवान को समर्पित प्रत्याशी सीमा सिंह

Bihar Election: बिहार की मढ़ौरा विधानसभा सीट इन दिनों चर्चा में है। वजह एनडीए के बिना लड़े ही जंग से बाहर हो जाना। यह सीट एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में थी। पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भोजपुरी नृतक सीमा सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नामांकन में कुछ खामी होने के चलते उनका पर्चा रद्द कर दिया गया। अब लड़ाई केवल महागठबंधन और जन सुराज के बीच बची है। नामांकन रद्द होने के बाद से सीमा सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान मेरे नेता, कहीं और जाने का सवाल ही नहीं है।

दरसअल, सीमा छपरा के सदर अस्पताल पहुंची थीं। वहां वह सिलेंडर ब्लास्ट में घायल लोगों से मिलने गईं थीं। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों ने जब सीमा सिंह ने नामांकन रद्द होने के बारे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। सीमा सिंह ने कहा कि मुझे चुनाव आयोग और अपने शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। जो भी निर्णय होगा, सही और न्यायपूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन रद्द होने के बाद कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें संपर्क किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: मढ़ौरा सीट पर NDA को बड़ा झटका, चिराग की प्रत्याशी सीमा समेत 4 उम्मीदवारों का पर्चा हुआ रद्द

विज्ञापन

संयमित जवाब देते हुए सीमा सिंह ने कहा कि मेरे नेता चिराग पासवान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं। जब मेरे पास ऐसे नेतृत्व का आशीर्वाद है, तो मुझे कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने मढ़ौरा क्षेत्र के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि चाहे चुनाव हो या न हो, वे अपने क्षेत्र की जनता के साथ लगातार जुड़ी रहेंगी और हर सुख-दुख में साथ देंगी।

इस दौरान सीमा सिंह ने अस्पताल में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों को सरकार और समाज दोनों को मिलकर सहयोग देना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Exclusive: बिहार चुनाव में साजिश या गलती! भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने नामांकन रद्द होने पर क्यों साधी चुप्पी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola