Live Updates
Bihar Election LIVE 2025: सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित जिलों का किया दौरा
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में सीएम नीतीश कुमार रविवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हाल जानने निकले। इसके साथ ही सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
Bihar Election LIVE 2025: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर हमला, बोले-गड़बड़ में गड़बड़ हुई है
Bihar Election LIVE 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग (EC) पर हमला लगातार जारी है। तेजस्वी का कहना है कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण सही तरीके से नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूची में गड़बड़ी दरअसल एक "गड़बड़ में गड़बड़" है।
Bihar Election LIVE 2025: एनडीए की मांग- चुनाव प्रक्रिया से आयोग्य घोषित हों तेजस्वी यादव
Bihar Election LIVE 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम पर 2 EPIC (मतदाता पहचान पत्र) होने का मामला अब सियासी रंग पकड़ चुका है। इस मुद्दे को लेकर एनडीए के प्रवक्ताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर तीखे आरोप लगाए और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। डॉ. अजय आलोक ने कहा कि क्या देश और चुनाव आयोग का संविधान इस तरह की दोहरी पहचान रखने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं करेगा? तेजस्वी यादव के पास 2 EPIC कार्ड हैं। यह गंभीर अपराध है। ऐसे व्यक्ति को चुनावी प्रक्रिया से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
Bihar Election LIVE 2025: राबड़ी देवी ने भाई साधु यादव ने लिया चुनाव आयोग का पक्ष
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में मतदाता सूची की गड़बड़ी पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की नीति थी कि जिनके नाम 2003-2004 की मतदाता सूची में थे और जिन्होंने मतदान किया था। वोटर लिस्ट रिवीजन में उनका नाम वोटर लिस्ट से नहीं सूची से नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि उनके दस्तावेज पूरे हैं। केवल उन लोगों का नाम हटाया गया है जिन्होंने 2003 के बाद दस्तावेज जमा नहीं किए। अगर कोई अब दस्तावेज जमा करता है, तो उसका नाम फिर से जोड़ा जाएगा।
Bihar Election LIVE 2025: किशनगंज में घटे 1.45 लाख वोटर
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में SIR प्रक्रिया में किशनगंज क्षेत्र के 1 लाख 45000 वोटर घटे हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची से 11.8% नाम कम हुए हैं। किशनगंज में 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समाज की है।
Bihar Election LIVE 2025: तेजस्वी यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चुनाव से पहले कई उठापटक देखने को मिल रही है। वोटर लिस्ट रिवीजन का विरोध करने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेजस्वी के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के दावे को चुनाव आयोग ने खारिज किया था। बाद में चुनाव आयोग को जांच में तेजस्वी के दो वोटर आई कार्ड मिले। इसको लेकर चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर दी है।
Bihar Election LIVE 2025: बिहार की तर्ज पर प. बंगाल में भी SIR प्रक्रिया की उठी मांग
Bihar Election LIVE 2025: बिहार की तर्ज पर अब प. बंगाल में भी वोटर लिस्ट की रिवीजन की मांग उठी है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में SIR कराने की अपील की है। शुभेंदु ने दावा करते हुए कहा है कि प. बंगाल में करीब 1 करोड़ मतदाता अवैध हैं। इसमें रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुस्लिम, मृत मतदाता, दो जगह मतदाता और फर्जी मतदाता शामिल हैं। अधिकारी ने चुनाव आयोग से मांग कि है कि वोटर लिस्ट से यह नाम हटाए जाने चाहिए।
Bihar Election LIVE 2025: चुनाव से पहले बिहार में 12 आईएएस के हुए ट्रांसफर
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक हेरफेर देखने को मिला है। 12 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार मिला। उद्योग विभाग एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा अगले आदेश तक हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
Bihar Election LIVE 2025: नमस्कार, बिहार की राजनीति में आपका स्वागत है। बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 1 सितंबर तक का समय सूची में सुधार के लिए रहेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची की कई गड़बड़ियां लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। किसी वोटर के पति के नाम में हसबैंड लिखा, पिता के नाम में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, पिता के नाम में फादर लिखा। ये गड़बड़ियां इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
इसके अलावा राजनीतिक दलों में हर दिन दिलचस्प उठापटक देखने को मिल रही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर 7 बैठकें हो चुकीं हैं लेकिन सभी दल मिलर किसी ठोस निर्णय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं AIMIM ने दरभंगा में अपना चुनाव कार्यालय खोलने जा रहा है। पार्टी ने इसे सेवा कार्यालय केवटी का नाम दिया है।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…