Bihar Leaders reaction Bihar Chunav dates: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा और राजद के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। 14 नवंबर को लोग एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने के लिए अपना जनादेश देंगे… एनडीए इस चुनाव के लिए तैयार और एकजुट है… हमने जो काम किया है, हमें विश्वास है कि बिहार के लोग विकास को पसंद करेंगे और दो तिहाई से अधिक वोटों से एनडीए सरकार बनाएंगे…”
वहीं, प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा! मेरे प्रिय बिहारवासियों, 𝟏𝟒 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓! इस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है. परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, प्रत्येक बिहारवासी को जुट जाना है, महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए.
बिहार के लोग बदलाव के मूड में: MP राजीव शुक्ला
बिहार चुनाव की तारीख पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “…मेरा अनुमान है कि कांग्रेस-राजद सरकार बिहार की सत्ता में आएगी। नीतीश कुमार सरकार सत्ता से बेदखल होगी और लोग बदलाव लाएंगे। बिहार बदलाव के मूड में है। वे तंग आ चुके हैं और थक चुके हैं…”
अब हमारा समय आएगा…: मुकेश सहनी
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। हम विपक्ष में होने के कारण इस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। सत्ता में बैठे लोग अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं और हम विपक्ष में दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के अधिकारों को छीने जाते हुए देख रहे हैं। हम पिछले 5 साल से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे और मैं व्यक्तिगत रूप से पिछले 3 सालों से इस पल का इंतज़ार कर रहा हूं… अब हमारा समय आएगा…”
चुनाव तारीखों का ऐलान होने पर क्या बोली भाजपा?
बिहार की चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने कहा, चुनाव के लिए एनडीए पूरी तरह से तैयार है. हम शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं. मुझे लगता है कि हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और रिकॉर्ड संख्या में सीटें हासिल करेंगे. तेजस्वी यादव बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि उनकी पहुंच सीमित है. हमारे गठबंधन के सभी सहयोगी मज़बूत हैं. हमें जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त है.
𝟏𝟒 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓! इस तारीख को याद कर ले बिहारवासी: तेजस्वी
बिहार में चुनावों की घोषणा होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा! मेरे प्रिय बिहारवासियों, 𝟏𝟒 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓! इस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है. इतिहास के पन्नों को भविष्य में जब भी पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखेगी. परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, जनता की जीत का शंखनाद हो चुका है. बस अब पूरे मनोयोग, समस्त ऊर्जा का संचय कर प्रत्येक बिहारवासी को जुट जाना है, महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए.
बिहार में जंगल राज के प्रतीक वालों की होगी हार
बिहार में दो फेज में चुनाव होंगे इसके घोषणा के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में फ्री एंड फेयर इलेक्शन होगा और एक बार फिर से बिहार में जंगल राज के प्रतीक वालों की हार होगी और एनडीए दोबारा से सरकार बनाएगी
चुनाव आयोग बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराएगा
बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा, हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मतदाता सुरक्षित रूप से मतदान कर सकें… 14 नवंबर को लोग एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने के लिए अपना जनादेश देंगे… एनडीए इस चुनाव के लिए तैयार और एकजुट है… हमने जो काम किया है, हमें विश्वास है कि बिहार के लोग विकास को पसंद करेंगे और दो तिहाई से अधिक वोटों से एनडीए सरकार बनाएंगे…”
पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द: तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उम्मीदवारों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी.” पटना मेट्रो के उद्घाटन पर तेज प्रताप ने कहा कि मीठापुर में ज़मीन कैसे धंसी? यह देखना होगा. लोग डर जाएंगे तो कोई इसमें चढ़ेगा ही नहीं.
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines