हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिहार में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, चुनाव आयोग ने किया ये बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। आयोग ने मतदाता सूची में संशोधन के दौरान घर-घर जाकर सत्यापन की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले आयोग मतदाता सूवी की जांच करते समय घर जाकर पूरी सावधानी से सत्यापन करना चाहता है।

घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का होगा सत्यापन

बता दें कि समाजसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों और अन्य लोगों ने वोटर लिस्ट में नामों को शामिल और हटाने पर सवाल उठाए थे। लोगों ने चुनाव आयोग पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया था। ऐसे में बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन कराने का फैसला लिया है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि पूरी योजना बना ली गई है। चुनाव को निष्पक्ष कराना उनकी जिम्मेदारी है और उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया है।

चुनाव आयोग पर लगे थे गंभीर आरोप

इससे पहले चुनाव आयोग पर बेहद गंभीर आरोप लगे थे। इस पर अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक, नामों को शामिल करने के साथ हटाया भी जाता है। इसके बाद भी उन पर आरोप लगते हैं। जबकि चुनाव आयोग हर चुनाव निष्पक्ष कराता है। बिहार विधानसभा चुनाव भी निष्पक्ष होगा।

---विज्ञापन---

2004 में भी वोटर लिस्ट में हुआ संशोधन

चुनाव आयोग अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले 2004 लोकसभा चुनाव में भी वोटर लिस्ट में संशोधन किया गया था। अब बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस सहित विभिन्न दलों द्वारा आयोग पर लगाए गए आरोपों के चलते वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

Sponsored Links by Taboola