हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, तेजस्वी यादव CM; क्या मुकेश सहनी बनेंगे डिप्टी?

Bihar Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव सिर पर है। एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। हालांकि महागठबंधन के सीटों का फॉर्मूला तय कर लिया है। आज शाम इसकी आधिकारिक घोषणा होगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बिहार में महागठबंधन में सीटों का फार्मूला तय

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव का ऐलान होते ही एनडीए और महागठबंधन का पूरा ध्यान सीट बंटवारा पर है। दोनों गठबंधनों में अभी तक सीट शेयरिंग नहीं पर पेंच फंसा हुआ है। जबकि 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का चुनाव होना है। सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन में सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। राजद को 130 से 135 सीटें और कांग्रेस को 55 से 58 सीटें मिलना तय हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे सरकारी आवास पर महागठबंधन की बैठक करेंगे। उसी दौरान सीटों के इस फॉर्मूले पर अंतिम मुहर लगेगी। वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी सीटें कम करने की बात मान गए है लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के लिए अब भी अड़े हुए हैं।

वीआईपी और लेफ्ट को इतनी सीटें

सीट बंटवारा फॉर्मूल में राजद और कांग्रेस के अलावा वीआईपी और लेफ्ट की सीटें भी तय हो गई हैं। महागठबंधन वीआईपी को 14 से 18 और लेफ्ट को 30 से 32 सीटें देने के लिए तैयार है। इसके अलावा जेएमएम को 3 और पशुपति पारस को 2 सीटें राजद अपने खाते से देगी।

यह भी पढ़ें: Bihar election 2025: ‘न्याय अगर तो आधा दो… दे दो 15 ग्राम’, जीतन राम मांझी ने महाभारत अंदाज में मांगी सीटें

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने की पुष्टि

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा आज शाम तक तय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सहयोगी दलों के बीच सहमति बन रही है। पुनिया ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा माना गया है, लेकिन कांग्रेस का तरीका हमेशा से अलग रहा है। कांग्रेस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती, बल्कि विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। तनुज पुनिया ने स्पष्ट किया कि राजद अपने नेता तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में देख रही है, लेकिन कांग्रेस की प्रक्रिया संस्थागत और लोकतांत्रिक है।

यह भी पढ़ें: ‘चीजें बदलने के लिए मुझे पावर चाहिए’, चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola