लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता के साथ वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। अररिया में एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा बहुत सफल रही है और लोग खुद इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मामले पर बिहार के लोग विश्वास कर रहे हैं और इस गड़बड़ी को स्वीकार कर रहे हैं।
राहुल गांधी बोले- बिहार में नहीं होने देंगे वोट चोरी
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम सही मतदाता सूची उपलब्ध कराना है और उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा नहीं किया। हमारा पूरा दबाव चुनाव आयोग के व्यवहार को बदलने का है और हम इसे नहीं छोड़ेंगे। हम चुनाव चोरी नहीं करने देंगे। महाराष्ट्र, हरियाणा , कर्नाटक में वोट चोरी हुआ, यहां हम नहीं होने देंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है, बीजेपी कार्यकर्ता की तरह वह काम कर रहा है। वोट के अधिकार और अस्तिव को बचाने के लिए हम सभी इस यात्रा पर निकले हैं। गांव के क्षेत्र में भी चुनाव आयोग से लोगों का भारोसा खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 50 से अधिक लोगों के नाम कटे हैं।
‘झूठे हैं प्रधानमंत्री’-तेजस्वी यादव
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झूठे हैं, अफवाह फैलाने और समाज में जहर घोल रहे हैं। गया में उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को भगाने के लिए EC ने यह प्रक्रिया शुरू की है जबकि एफिडेविट में इसका कहीं जिक्र नहीं है। बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे, यहां से लोकतंत्र नहीं खत्म होने देंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की पोजीशन साफ-साफ दिख जानी चाहिए। हमें उनके सामने डेटा रखा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही चुनाव आयोग ने कहा कि मुझे एफिडेविट देनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हम जवाब नहीं देंगे। कुछ दिन बाद सरकार के अनुराग ठाकुर ने ऐसा ही प्रेस कांफ्रेस किया और हमारी बातों को ही दोहराया लेकिन उनसे चुनाव आयोग ने एफिडेविट नहीं मांगा। इससे साफ़ पता चलता है कि चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines