Parbatta Election Result 2025 LIVE: एलजेपी के बाबूलाल शौर्य 33 हजार वोटों से जीते, संजीव कुमार दूसरे नंबर पर

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में खगड़िया जिले का परबत्ता प्रखंड ऐतिहासिक, भौगोलिक और राजनीतिक तीनों ही दृष्टियों से खास पहचान रखता है. गंगा नदी यहां से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर बहती है. यही वजह है कि परबत्ता की धरती बेहद उपजाऊ मानी जाती है.

PARBATTA

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट पर एलजेपी के बाबूलाल शौर्य ने 33 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. डाॅक्टर संजीव कुमार दूसरे नंबर पर रहे. मतगणना जब शुरू हुई तो उस दौरान संजीव कुमार आगे चल रहे थे. आधी मतगणना पूरी होने के बाद बाबूलाल ने बढ़त बनाई और उसके बाद उन्होंने जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

राजधानी से 170 किलोमीटर दूर

राजधानी पटना से करीब 170 किलोमीटर पूर्व स्थित परबत्ता, जिले के दक्षिणी छोर पर बसा है. खगड़िया (37 किमी) मुंगेर (40 किमी) भागलपुर (50 किमी) और बेगूसराय (60 किमी) इसके निकटवर्ती शहर हैं. हालांकि इसके नाम की उत्पत्ति पर कोई प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इतना तय है कि यह इलाका कभी गंगा पार व्यापार मार्ग का अहम हिस्सा रहा होगा.

विज्ञापन

परबत्ता में 1951 से बदलता रहा है सियासी समीकरण

1951 में अस्तित्व में आई परबत्ता विधानसभा सीट, खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का अहम हिस्सा है. यह एक सामान्य सीट है और अब तक यहां से 19 बार विधायक चुने जा चुके हैं, जिसमें 2004 का उपचुनाव भी शामिल है.

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा मारी बाजी

कांग्रेस ने इस सीट पर सबसे अधिक सात बार जीत दर्ज की है, हालांकि आखिरी बार उसने 1985 में ही जीत का स्वाद चखा था. इसके बाद से सत्ता का खेल पूरी तरह क्षेत्रीय दलों के बीच सिमट गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अब तक 5 बार जीत हासिल की है. वहीं, जनता दल और राजद ने दो-दो बार, जबकि समाजवादी पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

हर बार दिलचस्प मुकाबला

परबत्ता का राजनीतिक इतिहास उतना ही दिलचस्प है जितना इसका भौगोलिक स्वरूप. 2010 और 2020 के चुनावों में यहां बेहद कांटे का मुकाबला देखने को मिला. 2010 में राजद ने जदयू को महज 808 वोटों से शिकस्त दी थी, जबकि 2020 में जदयू ने राजद को सिर्फ 951 वोटों से हराकर सीट बचाई थी.

11.8 फीसद मुस्लिम मतदाता

2020 के चुनाव में यहां कुल 3,08,043 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 6.96 फीसद अनुसूचित जाति और 11.8 फीसद मुस्लिम मतदाता थे. मतदान प्रतिशत 60.29 रहा था. यह इलाका ग्रामीण है यहां पर शहरी मतदाता महज 8.47 फीसद ही है.

विज्ञापन

2024 में बदले समीकरण

2024 के लोकसभा चुनावों में जब जदयू और लोजपा (रामविलास) के बीच समझौता हुआ, तो उसका सीधा असर परबत्ता में दिखा. लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार ने यहां 33,193 वोटों की भारी बढ़त हासिल की. यह नतीजा जदयू के लिए चेतावनी की घंटी भी है कि अगर 2025 में समीकरण ऐसे ही रहे, तो इस सीट पर उसकी राह आसान नहीं होगी.

क्या 2025 में बदल जाएगा समीकरण ?

राजद की कोशिश है कि वह पुराने वोट बैंक को फिर से एकजुट करे, लेकिन मौजूदा हालात में जदयू अभी भी मजबूत स्थिति में दिख रही है. लोजपा (रामविलास) की बढ़ती पैठ ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2025: LJP Wins

एलजेपी के बाबूलाल शौर्य ने 33 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. डाॅक्टर संजीव कुमार दूसरे नंबर पर रहे.

Bihar Chunav 2025: Latest Update : पीछे हुए संजीव कुमार

परबत्ता विधानसभा सीट पर आरजेडी के डाॅक्टर संजीव कुमार को झटका लगता दिख रहा है. एलजेपी से बाबू लाल शौर्य 15 हजार वोटों से आगे है.

Bihar Chunav 2025:

परबत्ता विधानसभा सीट पर डाॅक्टर संजीव कुमार आगे चल रहे है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ