बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इससे साथ ही पीएम मोदी के मंगलवार को आदमपुर एयरबेस से जो भाषण दिया, उससे साफ हो गया कि बिहार चुनाव में भारतीय सेना की कार्रवाई, आतंकवाद को लेकर बात जरूर होगी। एनडीए के दल इसी के आसपास अपनी रणनीति बनाएंगे। वहीं, इस मामले में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी बहुत कुछ साफ कर दिया है।
क्या कहा संजय झा ने?
बिहार चुनाव में एनडीए की रणनीति को लेकर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे से लेकर जाति गणना के मुद्दे पर अपनी राय रखी। संजय झा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव केवल बिहार में हैं, इसलिए सभी राजनीतिक दलों का ध्यान इस राज्य पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी मौसम में राजनीतिक यात्राओं का उद्देश्य केवल जनता का समर्थन हासिल करना है। राहुल गांधी भी इसी वजह से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई का समर्थन भी किया।
संजय झा ने भारतीय सेना को धन्यवाद दिया
संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ नीति का समर्थन करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारत ने ठोस निर्णय लिया कि आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्रों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने भारतीय सेना को धन्यवाद दिया, जिन्होंने पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र सहित पीओके में कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि यह अब भारत का ‘न्यू नॉर्मल’ है, अब भारत आतंकी गतिविधियों का जवाब पाकिस्तान के अंदर जाकर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने यह साफ कर दिया है कि ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’, जिसका मतलब है कि सिंधु समझौते पर अब पुनर्विचार हो रहा है और यदि पाकिस्तान दोबारा आतंकवाद को बढ़ावा देगा, तो भारत युद्ध जैसी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अब कोई समझौता नहीं होगा, भारत पूरी शक्ति के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
जाति जनगणना को लेकर नीतीश कुमार की सराहना की
संजय झा ने केंद्र द्वारा जाति आधारित जनगणना की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही उन्होंने जाति आधारित जनगणना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने देश में सबसे पहले जाति गणना करवाई, जबकि कांग्रेस ने इसे अपने एजेंडे में शामिल करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वे इस पहल का विरोध न करें और समानता की दिशा में किए गए इस प्रयास को समर्थन दें।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines