बिहार विधानसभा में इस समय की बड़ी खबर आ रही है। छपरा जिले की मढ़ौरा सीट से 4 प्रत्याशियाों का पर्चा रद्द हुआ है। इसमें सबसे प्रमुख चिराग की पार्टी एलजेपीआर की प्रत्याशी सीमा सिंह हैं। इसके अलावा अल्ताफ आलम राजू, निर्दलीय विशाल और बसपा के आदित्य का नामांकन भी रद्द हो गया है। चुनाव आयोग ने स्क्रूटनी के दौरान ये कार्रवाई की है। इसमें सीमा सिंह के दस्तावेजों में कुछ खामियां पाई गई थीं। कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने सीमा सिंह का पर्चा रद्द कर दिया है।
बता दें कि मढ़ौरा सीट पर पहले चरण यानी 6 नवबंर को मतदान होना है। पहले चरण में 243 सीटों में से 121 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने पहले चरण में नामांकन के लिए आखिरी तारीख 17 अक्टूबर तय की थी। अब नामांकन की तारीख खत्म हो गई है। ऐसे में इस सीट पर महागठबंधन की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। अब इस सीट पर महागठबंधन और जन सुराज के बीच मुकाबला बचा है। बता दें कि मढ़ौरा सीट पर वर्तमान विधायक आरजेडी के जितेंद्र कुमार राय हैं। वह इस बार भी प्रत्यायशी हैं। जितेंद्र राय बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके है।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में हेमंत सोरेन ने महागठबंधन दिया तगड़ा झटका, 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JMM
---विज्ञापन---
चिराग के पास 29 में से 28 सीटें बची
बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। एनडीए के बंटवारे में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में 29 सीटें आई हैं। अब मढ़ौरा सीट पर नामांकन रद्द होने से एनडीए ने यह सीट खो दी है। अब चिराग के पास महज 28 सीटें रह गईं।
---विज्ञापन---
पहली बार राजनीति में उतरी थीं सीमा
सीमा सिंह पहली बार राजनीति में उतरी थीं, पिच पर संभलने से पहले ही हिट विकेट हो गईं। दरअसल, सीमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में डांसिंग क्वीन से मशहूर हैं। यहां तक की उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी भी कहते हैं। सीमा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा हैं। नवादा जिले के सौरव सिंह से उनकी शादी हुई है। सीमा ने भोजपुरा स्टार निरहुआ के साथ भी काम किया है। निरहुआ की सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' में 'मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा' गाना काफी हिट हुआ था। इसमें सीमा सिंह ने शानदार डांस किया था।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘बिहार में तीसरे स्थान पर रहेगा महागठबंधन’, क्या कहती है रणनीतिकार प्रशांत किशोर की गणित?
---विज्ञापन---