Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीटों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। सभी सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया गया है, और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, 243 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी जेडीयू की है। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड को मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, जेडीयू को 102 से 103 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 101 से 102 सीटों पर लड़ने का मौका मिल सकता है।
किन्हें कितनी सीट?
लोजपा (रामविलास) को 25 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6 से 7 सीटें दी जा सकती हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को भी 4 से 5 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, यह सभी आंकड़े फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आए हैं और एनडीए की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अंदरखाने से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी फॉर्मूले के आधार पर गठबंधन के भीतर संतुलन बनाते हुए सीटों की हिस्सेदारी तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें- West Bengal News: कोलकाता में टीएमसी पार्टी की बड़ी तैयारी, हिंदुओं को एकजुट करने में जुटे नेता
2020 में बीजेपी ने उतारे थे 110 उम्मीदवार
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में बीजेपी ने 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें उसे 74 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसके 43 प्रत्याशी विजयी हुए थे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 7 सीटों पर चुनाव लड़क 4 सीटों पर अपनी जीत हासिल की थी। उस समय विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी एनडीए का हिस्सा थी, जिसने 13 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटों पर जीत पाई थी। लोक जनशक्ति पार्टी ने पिछला चुनाव अकेले लड़ा था और उसे केवल एक सीट पर जीत मिली थी।
औपचारिक घोषणा बाकी
इस बार के चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावनाएं हैं और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में सीट बंटवारे की अंतिम औपचारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है, जो बिहार की सियासी तस्वीर को और साफ कर देगी।
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी का परिवार मेघायल पुलिस से नाराज, भाई ने लगाया ठीक से काम नहीं करने का आरोप
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 hr agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
10 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines