Live Updates
23:16 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: श्वेता सुमन के नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर पासवान को RJD ने किया समर्थन

Bihar Election 2025 LIVE Updates: RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ रही श्वेता सुमन का आज ही नामांकन हुआ रद्द, NDA को इसका फायदा ना पहुंचे इसके लिए RJD ने पूर्व सांसद छेदी पासवान के बेटे और मोहनिया से निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर पासवान को अपना समर्थन दे दिया, रविशंकर पासवान ने अभी लालू-तेजस्वी से मुलाक़ात की है, मुलाक़ात के बाद RJD ने अधिकारिक तौर पर इसका एलान किया है.

20:27 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: BJP नेता राम कुमार सिंह बेटे के साथ हुए RJD में शामिल

Bihar Election 2025 LIVE Updates: वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान पार्षद रहे राम कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ उनके बेटे पूर्व प्रत्याशी और प्रतिष्ठित डॉक्टर विनायक गौतम और अंजय गौतम भी पार्टी में शामिल हुए।

20:13 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 'नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक', बोले भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

Bihar Election 2025 LIVE Updates: भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, “महागठबंधन बेतुकी बातें कर रहा है जिसके कारण उनके गठबंधन की गांठ भी बढ़ती जा रही हैं. नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं। महागठबंधन के लोगों ने अपने राज में बिहार को बर्बाद कर दिया था…14 नवंबर को फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे.

19:36 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: गुरुवार सुबह 11 बजे होगी महागठबंधन की बैठक

Bihar Election 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे होटल मौर्या में आयोजित किया गया है

17:40 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल

Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल

17:13 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 'बिहार में NDA की निर्णायक जीत होगी', बोले सांसद रवि प्रसाद

Bihar Election 2025 LIVE Updates: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “…जैसा मैंने पहले भी कहा था हर दिन बदलाव हो रहा है और बिहार में NDA की निर्णायक जीत होगी..”

15:59 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 'उनके बयानों का बिहार के चुनाव पर नहीं पड़ेगा कोई असर...'. तेजस्वी के वादों पर बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

Bihar Election 2025 LIVE Updates: राजद नेता तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “बिहार की जनता ने राजद और महागठबंधन, जिसे हम ‘ठगबंधन’ भी कहते हैं, वो सत्ता में नहीं आए ये मन बनाया है…उनके (तेजस्वी यादव) बयानों का बिहार के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा…”

15:04 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 'NDA में बोलने की आजादी नहीं...', बिहार चुनाव पर बोले कांग्रेस नेता भूपेश बघेल

Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “अमित शाह ने नीतीश कुमार को क्या धमकी दी, चिराग पासवान को क्या धमकी दी, जीतन राम मांझी को क्या धमकी दी कि सबकी बोलती बंद है… हम खुलकर बात कहते हैं। वहां(NDA) बोलने की आजादी नहीं है। भाजपा या NDA में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।”

14:45 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 'जो-जो वादे वो कर रहे हैं...', तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर बोले JDU नेता केसी त्यागी

Bihar Election 2025 LIVE Updates: JDU नेता के.सी. त्यागी ने राजद नेता तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर कहा, “जो-जो वादे और घोषणाएं तेजस्वी यादव कर रहे हैं, बिहार की सरकार उन सारे वादों को पूरा कर चुकी है। चाहें महिला आरक्षण हो, नारी सशक्तिकरण की बात हो, जीविका की बात हो या शिक्षा की बात हो…”

14:14 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: लालू जी से बात हुई, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूर होगा कन्फ्यूजन

Bihar Election 2025 LIVE Updates:

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से बातचीत हो चुकी है और कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कन्फ्यूजन दूर हो जाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि 243 सीटों में से 5-6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होना आम बात है। गहलोत ने बताया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि, बयान के दौरान उनका बॉडी लैंग्वेज कुछ असहज नजर आया, जिससे सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

13:34 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: राजद प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Bihar Election 2025 LIVE Updates: RJD प्रत्याशी श्वेत सुमन का नामांकन रद्द हुआ. मोहिनया से मिला था टिकट.

12:49 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: BJP सांसद का बड़ा बयान

Bihar Election 2025 LIVE Updates: जनार्दन सिग्रीवाल ने महागठबंधन में 12 सीटों पर एक दूसरे के सामने उम्मीदवार उतारने के मामले पर12 कहा महागठबंधन में सिरफूटवल हो रहा है सेट बटवारा जो नहीं कर पाए सरकार को क्या चल पाएंगे राज्य सिर्फ एनडीए चलाएगी इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होगे मोदी है तो मुमकिन है nda में सीट बटवारा इसका जीता जागता उदाहरण है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान सीट बंटवारे में कुछ समस्याएं होती है जो महागठबंधन में 12 सीटों पर हो रही है उसे पर कहा गहलोत पुराने जमाने के हो गए हैं सूर्यास्त के तरफ गहलोत बढ़ गए हैं वह क्या कह रहे हैं नहीं कह रहे हैं कोई फर्क नहीं पड़ता है

12:48 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates:तेजस्वी यादव के ऐलान से बिहार की सियासत गरमाई, BJP-JDU का पलटवार

Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार में जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन व लोन माफी की घोषणा के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव पहले 2 करोड़ 70 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कर चुके हैं और अब जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। जब उनके माता-पिता 15 साल सत्ता में थे, तब उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ राज्य को लूटा।वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की सोच नीतीश कुमार की देन है। तेजस्वी यादव को जीविका समूह पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी की बातें निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं।महागठबंधन और एनडीए के बीच यह बयानबाजी अब चुनावी मुद्दा बनती दिख रही है।

11:38 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: पटना पहुंचे अशोक गहलोत

Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गठबंधन में सीटों को लेकर उठ रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। पटना पहुंचे गहलोत ने कहा कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से अगर 5 से 10 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ हो रही है, तो यह कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा, “इतने बड़े महागठबंधन में सीटों पर तालमेल बैठाने में समय लगता है। किसी भी राज्य में ऐसा होता है कि कुछ सीटों पर कार्यकर्ताओं का जोश और स्थानीय समीकरणों के कारण फ्रेंडली फाइट हो जाती है। इसमें कोई असामान्य बात नहीं है।”

गहलोत ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि “मीडिया ने इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया है। असल में, जमीनी स्तर पर ऐसा कोई बड़ा विवाद नहीं है। बातचीत चल रही है और अगले एक-दो दिनों में सभी चीजें साफ हो जाएंगी।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि “फिलहाल जो सीटों को लेकर असहमति दिख रही है, वह भी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी। एक-दो दिनों के भीतर सीटें कम हो जाएंगी और महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा।

10:46 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: माताओं के लिए मां योजना

Bihar Election 2025 LIVE Updates: इस योजना को प्रदेश की सभी माओं के लिए लाया जाएगा. इसमें म से मकान, अ से अन्न, और अ से आमदनी पर ध्यान दिया जाएगा.

10:44 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: माई-बहन योजना

Bihar Election 2025 LIVE Updates: तेजस्वी सरकार माई-बहन योजना जो मां और बहनों के लिए लाया जाने वाला है, उनके लिए खास योजना लाई जाएगी.

10:43 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 5 लाख का बीमा

Bihar Election 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों को 5 लाख का बीमा देने के घोषणा की है.

10:35 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: 'लट्ठ-बंधन' असल में NDA में हो रहा है

Bihar Election 2025 LIVE Updates: कांग्रेस नेता उदित राज ने बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के महागठबंधन पर तंज, “महा-लट्ठ-बंधन” के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उदित राज ने कहा कि असल “लट्ठ-बंधन” तो एनडीए के अंदर ही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोजपा की नौ सीटें अपने कब्जे में ले ली हैं और जेडी(यू) के साथ भी धोखा किया है।

watch | On Bihar BJP president Dilip Jaiswal’s “maha-latth-bandhan” jibe at Mahagtahbandhan, Congress leader Udit Raj says,”‘ Latth-bandhan’ is actually happening in NDA. BJP took away nine seats of LJP. So, where is ‘latth-bandhan’ actually happening? The way the BJP has done… pic.twitter.com/RJTquG38ke
— ANI (@ANI) October 22, 2025

09:20 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार गठबंधन से बाहर हुए जेएमएम नेता मनोज पांडे ने जताई नाराजगी

Bihar Election 2025 LIVE Updates: JMM नेता मनोज पांडे ने बिहार चुनाव में पार्टी के गठबंधन से बाहर किए जाने पर नाराजगी जताई है। पांडे ने कहा कि उन्हें बिहार में गठबंधन में शामिल होने के लिए लायक नहीं समझा गया। उन्होंने कहा, “कहीं न कहीं हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है और हेमंत सोरेन ने बड़ा दिल दिखाया। हमारे साथ गलत व्यवहार किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने जो मानसिकता दिखाई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पांडे ने चेतावनी दी कि अगर कोई यह सोचकर गठबंधन में अकेले काफी है कि उसे किसी की जरूरत नहीं, तो गठबंधन का अर्थ ही खत्म हो जाता है। उनके बयान से बिहार में महागठबंधन के अंदरूनी मतभेद सामने आए हैं।

watch | biharelection2025 | Ranchi, Jharkhand | JMM leader Manoj Pandey says, “Since we have exited the elections, we are probably not even in the alliance in Bihar. We were not considered worthy of that… Our sentiments have been hurt somewhere, and Hemant Soren showed our… pic.twitter.com/q42nJwYRZY
— ANI (@ANI) October 22, 2025

09:19 (IST) 22 Oct 2025
Bihar Election 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के सीट बंटवारे को जनता ने 'महा-लट्ठ-बंदन' कहा

Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने जिस तरह सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों का चयन किया है, उसे अब बिहार की जनता और मतदाता ‘महा-लट्ठ-बंदन’ कह रहे हैं।

दिलीप जायसवाल ने सवाल उठाया कि चुनाव में ‘दोस्ताना लड़ाई’ का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि जनता महागठबंधन की असली तस्वीर पहचान रही है और उनकी योजना के पीछे छुपी रणनीति समझ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार में “जंगल राज 2.0” की वापसी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा नेताओं के इस बयान से स्पष्ट है कि पार्टी महागठबंधन पर आक्रामक रुख अपनाएगी और आगामी चुनाव में जनता को इसकी सच्चाई बताने पर जोर देगी।

watch | Patna | Bihar BJP president Dilip Jaiswal says, “The way the mahagathbandhan has divided seats and selected candidates, the people and voters of Bihar are now calling it the ‘maha-latth-bnandhan’… What does ‘friendly fight’ mean in an election?… The public is… pic.twitter.com/eXurdLBo6Q
— ANI (@ANI) October 22, 2025

Bihar Chunav News: बिहार चुनाव की दहलीज पर है। दो चरणों में बिहार की सरकार तय होगी। वोटिंग के महज कुछ दिन पहले ही महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा तो कर लिया लेकिन 9 सीटें ऐसी हैं, जिन पर महागठबंधन के सहयोगी दल अपना में ही लड़ रहे हैं। पहले चरण में कुल 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं दूसरे चरण में अभी तक नाम लेने का छूट है। 23 अक्टूबर तक दूसरे चरण के प्रत्याशी अपना नाम वापस से सकेंगे। वहीं 21 साल पुराने केस में आरजेडी प्रत्याशी सिद्धार्थ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बिहार चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहिए बिहार लाइव के साथ…..

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---