Bihar Election 2025 LIVE Updates: “आतंक का राज खत्म करने”- JDU नेता ललन सिंह
Bihar Election 2025 LIVE Updates: एक समय लखीसराय में प्रह्लाद यादव का “आतंक का राज खत्म करने” की बात करने वाले जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अब मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में नज़र आ रहे हैं। चुनावी सभा में ललन सिंह ने कहा कि “अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है।”
राजनीतिक गलियारों में ललन सिंह के इस रुख को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं — कभी जिन बाहुबली नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करते थे, आज उन्हीं के लिए समर्थन मांगना सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानून के राज का सम्मान करते हुए अनंत बाबू आज यहां नहीं हैं। इस लिए मैंने कमान संभाल ली है। लेकिन एक बात बता दें कि ये घटना अपने आप नहीं हुई है। यह घटना कराए जाने का षड्यंत्र रचा गया है। पुलिस जांच हो रही है इस जांच में सारे षड्यंत्र का खुलासा होगा। किसी को भी जारा सा भी मनोबल को नहीं गिराना है।
ललन सिंह ने कहा कि सभी को अपना मनोबल ऊंचा रखकर इस षड्यंत्र का जवाब देना है उनलोगों को जिन लोगों ने इस षड्यंत्र को रचा है। ललन सिंह ने कहा कि पूरा बिहार मोदी नीतीश मय है। पूरे बिहार में मोदी नीतीश जय जय है और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।