Bihar Election 2025: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से NDA के उम्मीदवार अनंत सिंह जेल में बंद हो गए हैं. उन्हें दुलारचंद मर्डर केस के चलते हिरास्त में लिया गया है. अब इस सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए जेडीयू के मंत्री ललन सिंह आ गए हैं. उनके साथ-साथ NDA के कई दिग्गज नेता भी कैंपेनिंग करने वाले हैं जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल है.
जनसभा को किया संबोधित
ललन सिंह ने आज जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानून के राज का सम्मान करते हुए अनंत बाबू आज यहां नहीं हैं. इस लिए मैंने कमान संभाल ली है. लेकिन एक बात बता दें कि ये घटना अपने आप नहीं हुई है, यह घटना कराए जाने का षड्यंत्र रचा गया है. पुलिस जांच हो रही है इस जांच में सारे षड्यंत्र का खुलासा होगा. किसी को भी जरा सा भी मनोबल को नहीं गिराना है.
ये भी पढ़ें-‘कोचाधामन मजलिस का है और रहेगा’, असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर क्यों साधा निशाना?
पूरा बिहार मोदी नीतीश मय है- ललन सिंह
ललन सिंह ने बोला कि सभी को अपना मनोबल ऊंचा रखकर इस षड्यंत्र का जवाब देना है, उनलोगों को जिन लोगों ने इस षड्यंत्र को रचा है. मंत्री बोले कि पूरा बिहार मोदी नीतीश मय है. पूरे बिहार में मोदी नीतीश की जय जय है और बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी.
गिरफ्तारी के बाद संभाली कमान
ललन सिंह ने मोकामा विधानसभा का कार्यभार अपने कंधों पर ले लिया है. इस सीट पर लंबे समय तक विजेता रहने वाले विधायक जो पूर्व में बाहुबली थे यानी अनंत सिंह को दुलारचंद मर्डर केस के चलते पुलिस हिरास्त में लिया गया है. जेडीयू नेता अब ललन सिंह की अगुवाई में इस सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए उतर रही है. यह सीट राजनीतिक रूप से हमेशा संवेदनशील रही है. अनंत सिंह का इस सीट पर शुरू से ही दबदबा रहा है.
झूठी FIR कर अनंत सिंह को जेल भिजवाया गया- बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अनंत सिंह निर्दोष है. उन्होंने विधायक को समर्थन देते हुए कहा कि उनके खिलाफ की गई एफआईआर झूठी है. उनके खिलाफ एक साजिश की गई है और अब इसका फायदा NDA को ही होने वाला है. अब इस सीट पर चुनाव उम्मीदवार नहीं बल्कि मोकामा की जनता लड़ेगी.
ये भी पढ़ें-‘बिहार में महागठबंधन 3 बंदरों की जोड़ी, पप्पू, टप्पू, अप्पू’, दरभंगा में बोले सीएम योगी
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines