Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन में अपना सीएम फेस तय कर लिया है। सूत्रों ने पहले ही बताया था कि बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने जा रही है। अब महागठबंधन ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। आज पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। इसके लिए महागठबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रेस वार्ता के लिए महागठबंधन का पोस्टर लग गया है। इसमें तेजस्वी यादव की बड़ी फोटो है। इससे साफ हो गया है कि महागठबंधन तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने पर राजी हो गया है। बस प्रेस वार्ता में इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
बता दें कि शुरुआत से ही महागठबधंन और एनडीए में सीएम फेस को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों दलों ने साफ नहीं किया था कि चुनाव के बाद किसे बिहार सीएम की कुर्सी सौंपी जाएगी। सीएम को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में लगातार मतभेद खुलकर सामने आ रहे थे। मामला संभालने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद 22 अक्टूबर को बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: उम्मीदवारी रद्द हुई तो मीडिया के सामने रो पड़ीं RJD नेता श्वेता सुमन, बोलीं – अब मैं अदालत जाउंगी
इस मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पोस्टर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी और की फोटो से वोट नहीं मिलेंगे। केवल राहुल गांधी की फोटो से ही फोट मिलेंगे। पप्पू यादव के बयान से कांग्रेस और आरजेडी के मतभेद फिर सामने आ रहे हैं। हालांकि स्थिति प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगी।
सीएम फेस के सवाल पर महागठबंधन के सहयोगी दल सीपीआई (एम-एल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी कुछ न कहे तो बेहतर है। एनडीए ने अभी तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। प्रशांत किशोर कहते हैं कि अमित शाह अपने उम्मीदवारों को डराने आए थे और नीतीश कुमार का सीएम पद का समय खत्म हो गया है। आप पूछ रहे हैं कि हमारा सीएम चेहरा कौन है, तो आपको एक ही चेहरा दिख रहा है। आप इसमें पांच चेहरे क्यों देखना चाहते हैं?
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले ही बिहार चुनाव से बाहर हुए 467 प्रत्याशी, महागठबंधन-NDA को लगा करारा झटका
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
18 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
19 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines