Bihar Election 2025 Survey: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले दोनों गठबंधनों के बीच सियासी तकरार जारी है। चुनाव से पहले तेजस्वी और JDU के बीच जमकर वार-पलटवार हो रहा है। तेजस्वी बार-बार सीएम के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में उतरने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने भागलपुर की रैली में नीतीश कुमार को लाडला सीएम कहकर संबोधित किया था। इस बीच सी-वोटर के सर्वे में सीएम नीतीश कुमार को झटका लगा है। सर्वे के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी कमी आई है।
सर्वे के अनुसार सीएम नीतीश की लोकप्रियता में जबरदस्त गिरावट आई है। 41 प्रतिशत लोग तेजस्वी यादव को सीएम बनते देखना चाहते हैं। जबकि 18 प्रतिशत लोग नीतीश कुमार को सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। प्रशांत किशोर बतौर सीएम 15 प्रतिशत लोगों की पसंद है। वहीं बीजेपी के सम्राट चौधरी को 8 प्रतिशत और 4 प्रतिशत लोग चिराग पासवान को बतौर सीएम देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः निशांत कुमार नहीं आए तो JDU टूट जाएगी? लोगों ने किया खुलासा
50 प्रतिशत लोग सरकार से नाराज
वहीं बात करें सरकार के कामकाज की तो सर्वे के अनुसार करीब 50 प्रतिशत लोग सरकार के कामकाज से नाराज हैं। वहीं 22 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो सरकार से तो नाराज हैं लेकिन बदलाव नहीं चाहते। वहीं 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि न तो वे नाराज हैं और न ही सरकार बदलना चाहते हैं।
बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
सर्वे के अनुसार 45 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा माना है। वहीं 11 प्रतिशत लोगों ने महंगाई को सबसे अहम् मुद्दा माना है। 10 प्रतिशत लोगों के लिए बिजली, सड़क और पानी प्राथमिकता हैं। केवल 4 प्रतिशत लोग कृषि और भ्रष्टाचार को मुद्दा मानते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद ने 75 सीटें जीती थी। जबकि बीजेपी ने 74 और जेडीयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ेंः चलती ट्रेन में हिट होने के लिए यूट्यूबर की शर्मनाक हरकत, रील के लिए यात्री को मारा थप्पड़
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines