---विज्ञापन---

Bihar Election 2025: बिहार में कब होंगे चुनाव? जानें कब हो सकता है तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी चल रही है और रण में बिसात बिछ चुकी है। राजनीतिक दलों के अब चुनाव तारीखों का ऐलान होने का इंतजार है। आइए जानते हैं कि चुनाव तारीखों का ऐलान कब हो सकता है और पिछले चुनाव कब-कितने चरणों में हुए थे?

---विज्ञापन---

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। चुनावी रण की बिसात बिछ चुकी है, बस दांव चलने बाकी हैं। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर 3 चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है और जैसे ही चुनाव तारीखों की घोषणा होगी, राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार भी सितंबर के पहले हफ्ते में ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव कराए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

3 चरणों में हुए थे 2020 के चुनाव

बता दें कि पिछले साल 2024 में बिहार में लोकसभा चुनाव हुए थे। 19 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी और मतगणना 4 जून 2024 को हुई थी। वहीं साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण 25 सितंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था, जबकि साल 2015 में 9 सितंबर को तारीखों की घोषणा हुई थी।

---विज्ञापन---

2020 के विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराए गए थे। पहला चरण 28 अक्टूबर को था, जिसमें 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरा चरण 3 नवंबर को था, जिसमें 17 जिलों की 94 सीटों पर वोट पड़े थे। तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था, जिसमें 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए गए थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका, मुकेश सहनी ने थामा INDIA का दामन

---विज्ञापन---

5 चरणों में हुए थे 2015 के चुनाव

साल 2015 में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे और नतीजे 8 नवंबर को आए थे। पहले चरण में 12 अक्टूबर को 10 जिलों की 49 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 16 अक्टूबर को 6 जिलों की 32 सीटों पर वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण का मतदान 28 अक्टूबर को 6 जिलों की 50 सीटों पर हुआ था। चौथे चरण में 1 नवंबर को 7 जिलों की 55 सीटों पर और 5वें चरण में 5 नवंबर को 9 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हुआ था।

राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि इस बार चुनाव कब और कितने चरणों में होंगे? सभी दलों की नजर चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई है। राजनीतिक दलों में जुबानी जंग और पोस्टर वार जारी है। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल इस बार भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 26, 2025 02:02 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola