Bihar Education Minister Chandrashekhar Statement (Abhishek Kumar): बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जमुई में दारोगा की हत्या कर देने वाले सवाल पर शिक्षा मंत्री कहते हैं कि क्या हो गया, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। दरअसल, जमुई में बालू माफिया ने ड्यूटी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इसी घटना से जुड़े सवाल जब शिक्षा मंत्री से पूछा गया तो वे कार्रवाई करने के बजाय इसे छोटी घटना बताने लगे।
दारोगा की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
बता दें कि वैशाली के रहने वाले प्रभात रंजन जमुई में दरोगा के पद पर तैनात थे जिन्हें सुबह में सूचना मिली थी की बालू खनन की जा रही है। इसके बाद वे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इससे गुस्साए मालू माफिया ने दारोगा के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।वहीं, इस घटना में एक होमगार्ड का जवान भी घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दारोगा वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के बलीगांव थाना क्षेत्र के इमादपुर का रहने वाला था।
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का शर्मनाक बयान
अब, इसी घटना पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ये नई घटना नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यूपी, एमपी भी इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने आगे कहा, ”बिहार के भीतर समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। अपराधियों को जेल में डाला जाता है। दारोगा की हत्या करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
हालांकि, ये पहली बार ऐसा नहीं है जब शिक्षा मंत्री ने ऐसे बयान दिया हो। इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः Watch Video: मीडिया कर्मियों के सामने क्यों हाथ जोड़ कर झुक गए नीतीश कुमार?
चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई में दारोगा की हत्या को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।
चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, ”मुख्यमंत्री जी , राज्य में बालू तस्करों का तांडव सिर चढ़ कर बोल रहा है।ऐसे में सवाल आपके नेतृत्व पर भी उठते हैं की क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है? और नहीं तो अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। अवैध बालू खनन से कहीं नदी में डूबने से मौत हो रही है तो कहीं अनियंत्रित वाहन सुरक्षाबलों को कुचल रहे हैं। जरूरी है कोई ठोस कदम उठाकर बिहारियों की जान बचाई जाए।”
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines