Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर खास आदेश जारी किया है। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बच्चों को स्कूलों में सभी भौतिक सुविधाएं मिले। यह सुनिश्चित किया जाए। सरकारी स्कूलों में आगामी दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि असैनिक निर्माण कार्यों को अगले एक साल तक चलाया जाएगा। पत्र के अनुसार आदेश दिए गए हैं कि योजनाओं के चयन और जिन कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना है। इनको लेकर इसी महीने बैठक की जाए। सितंबर से इन योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:सैलून में बाल कटवाने गया था जदयू नेता, बदमाशों ने सिर में ठोक दी गोलियां
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बी कार्तिकेय धनजी की ओर से आदेशों की पुष्टि की गई है। जिन्होंने सभी जिला अधिकारियों को लेटर भेज कहा कि निर्धारित मानकों के हिसाब से भौतिक सुविधाओं को विकसित करने के लिए सरकार योजनाएं लेकर आई है। आने वाले सालों में इन योजनाओं को पूरा किया जाना है। जिससे बच्चों को भी लाभ मिलेगा। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय अभियंत्रण कोषांग का गठन किया गया है। इसके तहत 5 करोड़ तक की परियोजनाओं पर काम करवाया जाएगा। वहीं, इससे ऊपर की योजनाओं की जिम्मेदारी बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को दी गई है।
बच्चों को भी मिलेगा लाभ, ये काम होंगे पूरे
वहीं, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बी कार्तिकेय धनजी के अनुसार स्कूलों में अगर कोई निर्माण कार्य पेंडिंग है तो 50 हजार रुपये तक का काम हेडमास्टर करवा सकेंगे। वहीं, 50 लाख से अधिक राशि के काम के लिए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत, नए शौचालय और पेयजल की सुविधा के लिए काम करवाया जा सकेगा। बच्चों को सुविधा मिले, इसलिए रसोईघर बनवाने, बिजली की सुविधा, बेंचों और डेस्कों की सुविधा, कार्यशाला, प्रयोगशाला और चारदीवारी का 50 हजार तक का काम हेडमास्टर करवा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:बेवफाई कर रही थी माशूका, सनकी आशिक ने पहले रखा 11 दिन का व्रत; पूरा होते ही कर डाला ये कांड
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
7 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
13 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
15 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines