Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Education Board: एक बार फिर विवादों में बिहार एजुकेशन बोर्ड, कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश बताया

Bihar Education Board: बिहार शिक्षा बोर्ड एक बार फिर विवादों में है। किशनगंज में कक्षा सात के एग्जाम में छात्रों को दिए गए प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश बता दिया गया। मामला सामने आने के बाद बोर्ड विवादों में हैं। उधर, भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Oct 19, 2022 11:33

Bihar Education Board: बिहार शिक्षा बोर्ड एक बार फिर विवादों में है। किशनगंज में कक्षा सात के एग्जाम में छात्रों को दिए गए प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश बता दिया गया। मामला सामने आने के बाद बोर्ड विवादों में हैं। उधर, भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सातवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। इसमें छात्रों को जो प्रश्न पत्र दिया गया उसमें पूछा गया कि दिए गए देशों के लोगों को क्या कहते हैं? विकल्पों में चीन, नेपाल, इंग्लैंड और भारत के साथ कश्मीर का ऑप्शन दिया गया था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan: तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने महाआंदोलन का किया आह्वान, शहीद स्मारक पर जुटेंगे, जानें पूरा मामला

इस मामले पर स्कूल के प्रधानाध्यापक एसके दास ने कहा कि ये मानवीय भूल थी। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना था कि कश्मीर के लोगों को क्या कहा जाता है? लेकिन गलती से पूछा गया कि कश्मीर देश के लोगों को क्या कहा जाता है?

अभी पढ़ें कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करवाने पहुंची टीम पर हमला

भाजपा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा

मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार के पदाधिकारी और नीतीश सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र इसका सबूत है। प्रश्न पत्र के जरिए छात्रों के दिमाग में यह बात डालने की कोशिश की जा रही है कि चीन, इंग्लैंड, भारत, नेपाल की ही तरह कश्मीर भी एक देश है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 19, 2022 10:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.