Bihar: बिहार में विधानसभा सत्र का शुक्रवार को 5वां दिन है। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हिंसा के मामले को उठाया। भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, आप भारत माता की जय कहते हैं तो आप प्रदेशों में घृणा क्यों फैलाते हैं? यह कैसी देश भक्ति है?
तेजस्वी ने कहा कि अगर आपको (भाजपा) हम पर विश्वास नहीं है तो आपके केंद्र में गृह मंत्री (अमित शाह) हैं, उनसे जांच करवाईए।
बिहार को बदनाम करने के लिए फैलाए वीडियो
तेजस्वी ने कहा कि तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू कह चुके हैं कि मजदूरों की पिटाई का वीडियो फर्जी है। उन्होंने कहा कि दो वीडियो पोस्ट किए गए हैं और दोनों झूठे हैं। यह ऐसा इसलिए किया गया कि दिखाया जा सके कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिक सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है।
भाजपा ने तेजस्वी पर किया था तंज
दरअसल, भाजपा ने शुक्रवार को विधानसभा में तमिलानाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट का मुद्दा उठाया था। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के 12 लोगों की हत्या हो चुकी है।
लेकिन तेजस्वी यादव वहां केक काटने जा रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए। इसी के बाद तेजस्वी यादव सीट से उठे और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि तेजस्वी यादव बीते दिनों तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बर्थडे पर वहां गए थे।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines