Bihar: तमिलनाडु में बिहारियों के मुद्दे पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- मुंह पर 'देशभक्ति' और दिल में घृणा रखते हैं भाजपाई

Bihar, Deputy CM Tejashwi Yadav, Bihar BJP, Tamilnadu Issue, Bihar Lobour, Tamilandu DGP, Bihar News

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

विज्ञापन

Bihar: बिहार में विधानसभा सत्र का शुक्रवार को 5वां दिन है। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हिंसा के मामले को उठाया। भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, आप भारत माता की जय कहते हैं तो आप प्रदेशों में घृणा क्यों फैलाते हैं? यह कैसी देश भक्ति है?

तेजस्वी ने कहा कि अगर आपको (भाजपा) हम पर विश्वास नहीं है तो आपके केंद्र में गृह मंत्री (अमित शाह) हैं, उनसे जांच करवाईए।

विज्ञापन

बिहार को बदनाम करने के लिए फैलाए वीडियो

तेजस्वी ने कहा कि तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू कह चुके हैं कि मजदूरों की पिटाई का वीडियो फर्जी है। उन्होंने कहा कि दो वीडियो पोस्ट किए गए हैं और दोनों झूठे हैं। यह ऐसा इसलिए किया गया कि दिखाया जा सके कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिक सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है।

भाजपा ने तेजस्वी पर किया था तंज

दरअसल, भाजपा ने शुक्रवार को विधानसभा में तमिलानाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट का मुद्दा उठाया था। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के 12 लोगों की हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन

लेकिन तेजस्वी यादव वहां केक काटने जा रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए। इसी के बाद तेजस्वी यादव सीट से उठे और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि तेजस्वी यादव बीते दिनों तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बर्थडे पर वहां गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ