Bihar Deputy CM Tejashwi on Dayanidhi Controversial Statement: डीएमके के सांसद दयानिधि ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को लेकर जो विवादित बयान दिया है। अब इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह सांसद दयानिधि के बयान से काफी दुखी और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अगर हमारे लोग काम करना बंद कर दें तो इनके यहां सब ठप हो जाएगा। उन्होंने भी कहा कि इस तरह के बयानबाजी से दूसरे राज्यों के नेताओं को बचना चाहिए।
बिहार में लागू होगी फिल्म पॉलिसी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ी घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में जल्द ही फिल्म पॉलिसी लागू की जाएगी। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद बिहार में ही बड़े पैमाने पर फिल्मों की शूटिंग होगी, इससे राज्य को आर्थिक मजबूती और फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि प्रदेश में खेल कोटे से 81 खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। इन खिलाड़ियों को बीडीओ, इंस्पेक्टर और दारोगा के पद पर तैनात किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
बिहार के वित्त मंत्री का सुशील मोदी पर पलटवार
वहीं, सुशील मोदी के बयान ने भी बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया है। अब बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सुशील मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी की भाजपा में न तो जगह है और न ही किसी कार्यक्रम के लिए उनसे बातचीत की जाती है। बिहार मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा में सुशील मोदी की कोई अहमियत और जगह नहीं बची है। इसलिए वह दूसरे के जगह पर ताक-झांक करते हैं।
यह भी पढ़ें: SC/ST एक्ट के तहत अपराध कब सिद्ध माना जाएगा? पढ़ें इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणियां
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
विजय चौधरी ने 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर कहा कि यह बैठक लंबे समय से पेंडिंग में थी। अब 2024 में लोकसभा चुनाव है और 2025 विधानसभा चुनाव है, ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक लाजमी है। इस बैठक में इन दोनों चुनावों को लेकर रणनीति पर बात होगी।
राम मंदिर का उद्घाटन
इसके अवाला विजय चौधरी ने राम मंदिर के उद्घाटन पर बात करते हुए कहा कि बिहार में राम मंदिर हर गांव में बने हुए हैं। कुछ लोगों ने मिलकर एक मंदिर बनाया है, मंदिर के उद्घाटन पर वह लोग जिसको आमंत्रित करेंगे, वो वहां जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines